Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी में 31 अंकों की तेजी, ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

बिज़नेसShare Market Today: गिफ्ट निफ्टी में 31 अंकों की तेजी, ग्लोबल मार्केट...

Date:

Stock Market Today: आज गिफ्ट निफ्टी में 31 अंकों की तेजी देखी गई है। ग्लोबल बाजार से मिले पाजिटिव संकेत के बीच आज शेयर बाजार में मिली जुली स्थिति रहने के आसार हैं। वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी जा रही है। डॉव जोन्स(Dow Jones), NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांकों में 0.8 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है।

वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेतों के बीच आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव हुई है। सुबह 7:00 बजे, गिफ्ट निफ्टी 31 अंकों की तेजी के साथ 19,352 अंकों के स्तर पर खुला है। हालांकि, 8:30 बजे इसमें 9 अंक की गिरावट देखी गई है। यह 19,344 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।

वहीं आज मंगलवार को वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजारों में तेजी आई है। डॉव जोन्स (Dow Jones), NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांक में 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एशिया-प्रशांत बाजार (Asia-Pacific Market) मंगलवार के शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी और एसएंडपी 200 इंडेक्स 0.2 प्रतिशत बढ़े हैं।

Commodity Market

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम क्रमश: 84 डॉलर प्रति बैरल और 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हैं। कल बाजार की चाल? हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए थे। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 110.09 अंकों यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,996.60 अंकों पर बंद हुआ। वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,213.45 ऊंचाई तक पहुंच गया था। जबकि नीचले स्तर पर 64,776.92 तक आया।

दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में 40.25 अंकों यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी दिन के आखिरी समय में 19,306.05 अंकों पर बंद हुआ। कारोबारी समय में निफ्टी 19,366.85 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,249.70 पर आया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related