Share Market Today Open: बढ़त पर बाजार, सेंसेक्स 65 हजार पार, निफ्टी 19,400 ऊपर

बिज़नेसShare Market Today Open: बढ़त पर बाजार, सेंसेक्स 65 हजार पार, निफ्टी...

Date:

Share Market Today Opening: ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेत के बीच आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। हालांकि सुबह के समय गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी दिखाई दी है। बाजार की शुरुआत आज 23 अगस्त को बढ़त के साथ हुई। आज निफ्टी 19400 अंकों के पार खुला है। जबकि आज बुधवार को सेंसेक्स 6.32 अंक की बढ़त के साथ 65,226.35 अंकों के पार पहुंच गया है। निफ्टी 12.35 अंकों की बढ़त के साथ 19,408.80 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज प्री-ओपनिंग में बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखी जा रही है। आज सेंसेक्स 233.28 अंकों की बढ़त के साथ बढ़त के साथ 65,453.31 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 19,486.50 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

आज ऐसा रहेगा बाजार

आज 23 अगस्त को घरेलू बाजारों की तेजी थम सकती है। ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेत मिले हैं। एशिया MIXED कामकाज कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी दिखाई दे रही है। अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक संभलने में कामयाब रहा है। लेकिन DOW और S&P 500 इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। 10 सालों की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.32 प्रतिशत पर कायम है। S&P ग्लोबल ने US बैंकों की रेटिंग घटा दी है। पहले फिच, मूडीज US बैंकों की रेटिंग घटा चुके हैं। ब्याज दरें ऊंची और बढ़ते कर्ज पर चिंता बढ़ रही है।

बाजार के लिए आज अहम जानकारी की बात करें तो कल अमेरिकी शेयर बाजारों के फिसलने का असर आज दिखाई दे रहा है। आज TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस की लिस्टिंग होगी। बाजार की नजर कंपनी की लिस्टिंग पर है। वहीं JFSL को सभी इंडेक्स से हटाने की तारीख बढ़ाई है। अब BSE इंडेक्स में JFSL 28 अगस्त तक बना रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...