Share market open: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 183 अंक नीचे, निफ्टी भी फिसला

बिज़नेसShare market open: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 183 अंक नीचे, निफ्टी...

Date:

Today Share market opening: आज शेयर बाजार गिरावट के साथ शुरू हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन बाजार लाल निशान पर हैं। आज सेंसेक्स में 183 अंकों की गिरावट आई है। वहीं निफ्टी भी 19500 से नीचे फिसला है। 11 अगस्त शुक्रवार को आज भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट तरीके से हुई है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 183 अंक यानी 0.18 फीसदी नीचे आ गया। सेंसेक्स में गिरावट के बाद यह 65,570.68 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 35.40 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के 19500 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल

प्री-ओपनिंग में आज बाजार की मिलीजुली चाल देखी गई है। हालांकि कुछ देर बाद सेंसेक्स में 25.93 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अब ये 65,714.11 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में भी 190.10 अंक यानी 0.97 प्रतिशत गिरावट के साथ 19,353. के स्तर पर कारोबार कर रहा।

आज ऐसा रहेगा बाजार का मिजाज

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की चाल अमेरिका के जुलाई के लिए मुद्रास्फीति रिकार्ड और इंडिया इंक के जून तिमाही के नतीजों पर निर्भर है। इसके अलावा, MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स की समीक्षा के बीच स्टॉक-विशिष्ट कार्रवाई आज सुर्खियों में रहने की उम्मीद है। आज शुक्रवार सुबह 7 बजे, गिफ्ट निफ्टी पिछले बंद से 15 अंक बढ़कर 19,555 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जुलाई के लिए USA का CPI यानी consumer price index 3.2 % रहा, जो कि अनुमान से कम रहा। बता दें कि inflation का यह आंकड़ा सालाना आधारित है। महीने-दर-महीने आधार पर inflation अनुमान के अनुरूप 0.2 % बढ़ी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...