Share Market Today opening : शेयर बाजार में तेजी जारी है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं। आज सुबह 8 बजे गिफ्ट निफ्टी हरे निशान पर खुलकर 19,800 के स्तर पर business करता दिख रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शेयर बाजार के इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,340.06 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 25.00 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,752 के स्तर पर पर था।
प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स में 127.21 अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह 66,138.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 12.40 Number फिसलकर 19,714.60 Number’s के स्तर पर Business कर रहा था।
आज बाजार की चाल?
ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रहने की संभावना है। आज सुबह 8 बजे करीब गिफ्ट निफ्टी हरे निशान में खुलकर 19,800 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। डॉलर इंडेक्स और ईयर बॉन्ड यील्ड में नरमी दिखाई दे रही है।
डाओ जोन्स (Dow Jones) 57 अंक तक चढ़ा है। नैस्डैक में 123 अंक की गिरावट दर्ज हुई है। एसएंडपी 500 0.32 फीसदी फिसल गया है। जापान के निक्केई 225 में 0.8 फीसद की गिरावट आई। ऑस्ट्रेलिया में, एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.49 प्रतिशत नीचे था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.34 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग बाजार “ब्लैक रेनस्टॉर्म” की चेतावनी जारी होने के बाद बंद है।
कल बाजार की चाल?
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार (Stock Market Today) में तेजी देखी गई थी। गुरुवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 385 अंक से अधिक चढ़कर 66 हजार अंक के पार बंद हुआ। तीस शेयरों का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex today) में पांचवें दिन तेजी पर बंद हुआ था।

