बाजार:- आज के समय मे हर कोई अपना पैसा बचाकर रखना चाहता है। वही लोग सेविंग के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर सबसे अधिक विश्वास करते हैं और इसमे निवेश करना बेस्ट समझते हैं। यह एक ऐसा फंड होता है जो कि अपने निवेशकों को बेस्ट रिटर्न प्रोवाइड करवाता है। लेकिन आज भी मार्केट में कई लोग ऐसे हैं जो पब्लिक प्रोविडेंट फंड से मिलने वाले बेनिफिट को नहीं जानते और न ही इस फंड के फीचर्स से अवगत है। तो आइए जानते हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड के बारे में कुछ अहम बातें…
100 फीसदीं रिटर्न की गारंटी:-
पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक ऐसा फंड है जिसपर निवेशकों को रिटर्न तो 100 फीसदीं मिलता है लेकिन उनके धन पर उन्हें ब्याज कितना मिलेगा यह फिक्स्ड नहीं होता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड से मिलने वाले ब्याज में वैसे तो आय दिन परिवर्तन नहीं होता है लेकिन इसका ब्याज तिमाही की शुरुआत में तीन माह के बॉन्ड यील्ड के एवरेज के आधार पर ब्याज की दर तय होती है।
नहीं है Lock-in पीरियड:-
यह एक ऐसा फंड है जिसमे निवेशक अपनी रकम लम्बे समय के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह 15 साल तक के लिए धन को इन्वेस्ट करती है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं होता है कि इसमे अपनी राशि 15 साल के लिए लॉक हो गई है। इसके निवेशकों के पास 6 साल के बाद आंशिक निकासी का विकल्प होता है।
सुविधा के मुताबिक Tenure बढ़ाया जाता है:-
पीपीएफ अकाउंट 15 साल में मेच्योर होता है। मेच्योरिटी के समय सब्सक्राइबर पूरी रकम निकाल सकते हैं वही मेच्योरिटी के बाद भी अकाउंट को कई बार पांच-पांच साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है. आप बिना अंशदान जारी रखे भी अकाउंट को एक्सटेंड कर सकते हैं. अकाउंट को एक्सटेंड कराने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस को अकाउंट मेच्योर होने के एक साल के भीतर लिखित में सूचित करना होता है।
इससे मिलता है सस्ता लोन:-
पब्लिक प्रोविडेंट फंड से निवेशक सस्ता लोन ले सकते हैं। आप। इसमे अपना अकाउंट खुलवाने के बाद तीसरे या चौथे साल में लोन ले सकते हैं। आप पिछले के आखिर में आपके पीपीएफ अकाउंट में जमा रकम के 25 फीसदी से ज्यादा रकम का लोन नहीं ले सकते हैं।
इंवेसमेन्ट का ध्यान रखना आवश्यक:-
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में आपको एक फाइनेंशियल ईयर में कम-से-कम 500 रुपये का निवेश करना होता है. वहीं, एक वित्त वर्ष में आप मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक का इंवेस्टमेंट कर सकते हैं.

