EPFO Higher Pension: आवेदन करने का आखिरी मौका, जानिए कौन-कौन कर सकता है आप्लाई

बिज़नेसEPFO Higher Pension: आवेदन करने का आखिरी मौका, जानिए कौन-कौन कर सकता...

Date:

EPFO Higher Pension Last Date EPS: EPFO में उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज शाम तक है। ईपीएफओ के सदस्य सेवा पोर्टल पर जाकर इसके लिए apply कर सकते हैं। Higher Pension पाने के लिए 1.16 प्रतिशत का अतिरिक्त योगदान करना होगा। EPS के तहत उच्च स्कीम के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। आज आखिरी तारीख 11 जुलाई, 2023 EPS के तहत उच्च स्कीम आवेदन के लिए है। इसके जरिए EPFO की तरफ से तय सीमा 15,000 रुपए से अधिक पेंशन पा सकते हैं। इससे पहले उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि को पहले तीन बार बढ़ाया जा चुका है। इसके लिए EPFO के Member Services Portal पर जाकर आवेदन करना होगा।

बता दें, उच्च पेंशन का विकल्प चुनने के बाद कितना अतिरिक्त योगदान देना होगा। इसके लिए ईपीएफओ पहले एक कैलकुलेटर लॉन्च कर चुका है। इससे ईपीएफओ के सदस्य सेवा पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं कि उच्च पेंशन के लिए कितना अतिरिक्त योगदान करना होगा। सरकार की तरफ से 3 मई, 2023 को जारी किए नोटिस में कहा गया कि उच्च पेंशन के लिए 1.16 प्रतिशत का अतिरिक्त योगदान नियोक्ता से लिया जाएगा।

ईपीएफ कानून के अनुसार, सैलरी का 12 प्रतिशत योगदान नियोक्ता और कर्मचारी को ईपीएफ अकाउंट में जमा करना होगा। कर्मचारी का 12 प्रतिशत हिस्सा EPF अकाउंट में जाता है। नियोक्ता का 12 प्रतिशत हिस्सा 8.33 प्रतिशत ईपीएस अकाउंट (वेतन सीमा के अधीन) में जाता है बाकी शेष 3.67 प्रतिशत ईपीएफ अकाउंट में जाता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

रिटायर कर्मचारी जो उच्च पेंशन पाने के लिए एक सितंबर, 2014 से पहले ज्वाइंट एप्लीकेशन जमा कर चुके हैं। कर्मचारी एक सितंबर 2014 से ईपीएस के पहले सदस्य थे। लेकिन आवेदन नहीं किया। एक सितंबर 2014 के बाद ईपीएस का सदस्य बने कर्मचारी इस आवेदन करने के पात्र होंगे। बिना उच्च पेंशन विकल्प चुने एक सितंबर, 2014 से पहले रिटायर कर्मचारी इसके पात्र नहीं हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related