Stock Market Share market opening Today: सेंसेक्स 62 हजार, निफ्टी 18,000 के पार

न्यूज़Stock Market Share market opening Today: सेंसेक्स 62 हजार, निफ्टी 18,000 के...

Date:

Stock Market Share market opening Today: आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। 26 मई को निफ्टी 18350 के नजदीक खुला। सेंसेक्स 101.49 अंक की बढ़त के साथ 61,974.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 35.75 अंक की बढ़त के साथ 18,321.15 के स्तर पर पहुंच गया।

आज सप्ताह के आखिरी दिन प्री-ओपनिंग में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 151.68 अंक की गिरावट के साथ 61,720.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 5.60 अंक की गिरावट के साथ 18,326.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था । लेकिन इसके बाद बाजार ने रफ्तार पकड़ी और निफ्टी और सेंसेक्स तेजी के साथ ऊचाई पर पहुंच गए।

लाल निशान पर खुलने के बाद बाजार पहुंचा हरे निशान पर

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिलने की संभावना है। आज सुबह, SGX Nifty लाल निशान में ओपन हुआ, जो कि 43 अंकों की गिरावट के साथ 18,423 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। उसके बाद बाजार ने तेजी दिखाई और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर पहुंच गए।

वैश्विक स्तर की बात करें तो अमेरिकी बाजार में रात भर मिला-जुला कारोबार रहा। निवेशकों को डेट सीलिंग डील का इंतजार था।
सॉफ्टवेयर कंपनी Nvidia की उम्मीद से बेहतर कमाई ने NASDAQ कंपोजिट इंडेक्स को 1 प्रतिशत से अधिक बढ़ने में मदद की है। जबकि Dow Jones में 0.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। S&P 500 में 0.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

एशिया-प्रशांत देशों के बाजार Nikkei 225, Topix और Kospi के सूचकांक आज बढ़े हैं। जबकि हांगकांग के बाजार आज छुटटी के कारण बंद हैं। कमोडिटी मार्केट में Brent Crude की कीमतें गिरावट के साथ 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। जबकि WTI Crude 0.1 फीसदी बढ़कर 71 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related