Site icon Buziness Bytes Hindi

Sensex Bell: हफ्ते के दूसरे दिन बाजार खुलते ही शेयर बाजार में दिखी तेजी, निफ्टी में हरियाली

Share bajaar

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में दो दिन गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे दिन मजबूती दिखी। आज मंगलवार को सुबह के समय बाजार खुलने पर सेंसेक्स 219.40 अंक मजबूती साथ 60,941.67 अंक पर खुला। इस दौरान निफ्टी में हरियाली दिखाई दी। 50 शेयर वाला निफ्टी इंडेक्स 52.41 अंकों की बढ़त के साथ 18,118.55 अंकों के लेवल पर खुला। इससे पहले सोमवार के कारोबारी सेशन में कोफोर्ज के शेयरो में 6 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयरों में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है।


आरबीआई ने लॉकर एग्रीमेंट के नवीकरण का समय बढ़ाया

वहीं अब आरबीआई ने लॉकर एग्रीमेंट के नवीकरण का समय दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सभी बैंकों की ओर से प्रदान की जाने वाली सुरक्षित जमा लॉकर सुविधा के लिए समझौते के नवीकरण का समय दिसंबर 2023 तक बढ़ाया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि अभी तक अधिकांश बैंकों ने 10 प्रतिशत लॉकर ग्राहकों से समझौता नहीं किया है।

Exit mobile version