दुर्लभ प्रजाति के सांप और गोह के साथ बैंकॉक एयरपोर्ट पर पकड़ी गई दो भारतीय महिलाएं

इंटरनेशनलदुर्लभ प्रजाति के सांप और गोह के साथ बैंकॉक एयरपोर्ट पर पकड़ी...

Date:

बैंकॉक। थाईलैंड के एयरपोर्ट पर दो भारतीय महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के बैग में सौ से अधिक जीवित जानवर मिले हैं। ये इन जीवित जानवरों की तस्करी करने कर रही थी। इन जीवित जीवों में आर्मडिलोस, सांप और पॉर्क्यूपाइन जैसे दुर्लभ जीव शामिल हैं। जिनका मीट काफी स्वादिष्ट होता है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर नित्या राजा और जकिया सुल्ताना नामक भारतीय महिलाएं एक्स-रे मशीन से होकर गुजरीं।

Read also: Corona Guideline : एयरपोर्ट और विमान के भीतर मास्क लगाना ​अनिवार्य, कोरोना संक्रमण बढ़ा तो लागू हुआ नियम

बता दें कि इस समय थाईलैंड जंगली जानवरों की तस्करों का बड़ा ट्रांजिट हब है। यहां से जानवरों को वियतनाम या चीन ले जाया जाता है। जहां इनका इस्तेमाल पारंपरिक दवाइयों के रूप में और खाने के लिए उपयोग किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों महिलाओं के पास से 20 सांप,35 कछुए,50 गिरगिट और दो आर्मडिलोस के अलावा दो वाइट पॉर्क्यूपाइन्स बरामद हुए हैं। इन सभी को दोनों महिलाएं अपने बैग में लेकर जा रही थी। अधिकारियों को दो गोह भी इसमें मृत अवस्था में मिले हैं। इसके अलावा बाकी सभी सरीसृप डिहाइड्रेशन की हालत में मिले।

Read also: Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स से नाइजीरिया में पहली मौत,भारत में अलर्ट

नेशनल पार्क, वाइल्डलाइफ एंड प्लांट कन्जर्वेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक सभी जीवों का इलाज शुरू किया गया है। इन्हें किसी ब्रीडिंग सेंटर या प्राणी उद्यान भेजा जा रहा है। एयरपोर्ट के वाइल्डलाइफ इंस्पेक्शन ऑफिस प्रमुख सैथोन कोंगगोएन के मुताबिक इस तरह के मामले आते रहते हैं। इन सभी जीवों को भारत में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि जीवों की तस्करी अक्सर थाईलैंड-म्यांमार सीमा के अलावा स्थानीय हवाईअड्डों पर पकड़ ली जाती है।’
अनुमान के मुताबिक थाईलैंड में जन्मे इन जीवों का दाम लगभग 5,600 डॉलर यानी 4.42 लाख रुपए है। दोनों महिलाओं पर वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन एंड प्रोटेक्शन एक्ट और  एनिमल एपिडेमिक्स एक्ट और कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related