UP Chunav 2022: मतगणना को लेकर सपा सक्रिय, गितनी में धांधली रोकने के लिए सभी मतगणना स्थल पर दो – दो अधिवक्ता होंगे तैनात

विधानसभा चुनावUP Chunav 2022: मतगणना को लेकर सपा सक्रिय, गितनी में धांधली रोकने...

Date:


UP Chunav 2022: मतगणना को लेकर सपा सक्रिय, गितनी में धांधली रोकने के लिए सभी मतगणना स्थल पर दो – दो अधिवक्ता होंगे तैनात

लखनऊ: UP Polls 2022| सातवें चरण (seventh phase) के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) मतगणना को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। पार्टी ने तय किया है कि सभी मतगणना स्थल पर दो – दो अधिवक्ताओं को तैनात किया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में समाजवादी अधिवक्ता संघ को सक्रिय कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल ने सभी जिला और महानगर अध्यक्षों को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया कि एहतियात के तौर पर ऐसा करना सुनिश्चित करे। जिससे कि जरूरत पड़ने पर उनसे कानूनी सलाह लिया जा सके। समाजवादी पार्टी ने इसको लेकर सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष से नौ मार्च तक सूची मांगी है कि आपके यहां से किसकी तैनाती होगी।

Read also- UP Assembly Elections: सातवें चरण में बसपा ने झोंकी ताकत,सभी कोर्डिनेटरों को किया तैनात, 2017 का इतिहास दोहराने की तैयारी

सपा ने इससे पहले निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए सपा को ज्ञापन सौंपा था। उसमें स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना कराने की मांग की गई थी इसमें कहा गया था कि बीजेपी (BJP) के कई प्रत्याशी सार्वजनिक मंचों पर यह कह रहे हैं कि कम वोट पाने के बाद भी विजय का प्रमाण पत्र उनको ही दिया जाएगा। प्रदेश में 10 मार्च को वोटों को की गिनती होनी है। ऐसे में पहले से सक्रिय पार्टी ने चुनाव आयोग (Election Commission) को ज्ञापन देकर निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग की है। दरअसल बिहार चुनाव में जेडीयू महागठबंधन ने ऐसे ही एनडीए पर चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया था। बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच 12700 कुछ वोटों का अंतर था लेकिन सीट में काफी अंदर हो गया। इसकी वजह से आरजेडी सरकार नहीं बना पाई थी।

Read also- Uttar Pradesh Assembly Election: सातवें चरण में 613 प्रत्याशियों में 170 पर अपराधिक मामले दर्ज है, बीजेपी और सपा के 26- 26 प्रत्याशी…

वायरल ऑडियों का दिया गया था उदाहरण

ज्ञापन में सपा की ओर से वायरल ऑडियो का उदाहरण दिया गया था। राजेंद्र चौधरी ने कहा था कि ऊंचाहार से बीजेपी प्रत्याशी अमरपाल महोदय सार्वजनिक मंचो पर बयान दे रहे हैं कि उनसे अधिक वोट भले ही किसी प्रत्याशी को मिल जाए लेकिन जीत का प्रमाण पत्र उन्हें ही मिलेगा। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है ऐसे में यह चिंताजनक और गंभीर मामला है।ऊंचाहार से सपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे का कहना है कि विधानसभा में मतगणना निष्पक्ष कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। यहां तक कि मतगणना हाल में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...