आखिर चरण के चुनाव में 54 विधान सभा सीटों पर होगा मतदान, 2017 में 36 सीट पर BJP ने जीत हासिल की थी , मोदी और अखिलेश के संसदीय क्षेत्र भी शामिल

विधानसभा चुनावआखिर चरण के चुनाव में 54 विधान सभा सीटों पर होगा मतदान,...

Date:


आखिर चरण के चुनाव में 54 विधान सभा सीटों पर होगा मतदान, 2017 में 36 सीट पर BJP ने जीत हासिल की थी , मोदी और अखिलेश के संसदीय क्षेत्र भी शामिल

लखनऊ: UP Polls| उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में सातवें (seventh phase) और आखिर चरण में 54 सीट पर चुनाव होंगे। पिछली बार 54 में 36 सीट पर बीजेपी और सहयोगी दल को जीत मिली थी। आखिर चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है। इसमें पीएम मोदी (PM Modi) और सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के संसदीय क्षेत्र भी शामिल है। अब देखना होगा कि कौन सी पार्टी बाजी मारती और नेता अपनी प्रतिष्ठा किस हद तक बचा पाते हैं। 54 में बीजेपी को 29, अपना दल (एस) को 4 और सुभासपा को 3 सीटें मिली थी। वहीं, सपा ने 11 सीटें, बसपा ने 6 सीटें और निषाद पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी।

Read also- UP Chunav 2022: मतगणना को लेकर सपा सक्रिय, गितनी में धांधली रोकने के लिए सभी मतगणना स्थल पर दो – दो अधिवक्ता होंगे तैनात

7 वें चरण में पूर्वांचल के आजमगढ़ से वाराणसी तक के 9 जिलों में चुनाव है। इसमें 613 उम्मीदवारों की किस्मत
दाव पर है। उप्र की सत्ता पाने के लिए यह चरण काफी महत्वपूर्ण है। इस बार आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में चुनाव है। इसमें सबसे दिलचस्व मुकाबला बनारस (Varanasi) और आजमगढ़ (Azamgarh) में देखने को मिलेगा। इनके अलावा गाजीपुर और जौनपुर भी महत्वपूर्ण जिलें हैं।

Read also- मुख्यमंत्री योगी बोले, पांच वर्ष में हमने प्रदेश को भयमुक्त तथा दंगामुक्त बनाया

इन विधान सभा सीट पर होंगे चुनाव

शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सगड़ी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, सैयदपुर, चकिया,ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद,मरियाहू, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार,अजगर,रोहनियां, मछली शहर, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...