लाइफस्टाइल डेस्क। Tips For Jungle Safari – जंगल सफारी का अपना अलग ही मजा होता है, पूर्व-भारत से लेकर पश्चिम-भारत और उत्तर-भारत से लेकर दक्षिण भारत तक आपको कई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी देखने को मिल जाएगी। ऐसे में अगर आप जंगल सफारी का प्लान कर रहे है तो इन टिप्स को न भूले।
जंगल सफारी पर जाते हैं तो सबसे पहले आपके कपड़े पर ध्यान दे, यानी की ग्रीन, ब्राउन जैसे रंग के कपड़े पहनकर जाना सही रहेगा। जंगल के वातावरण के अनुसार ही कपड़े पहने।
यह हम सभी जानते हैं कि जंगल सफारी के लिए गाड़ी की ज़रूरत पड़ती ही पड़ती है। हालांकि, पर्सनल गाड़ी से जंगल के अंदर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए पार्क द्वारा गाड़ी दी जाती है।
जंगल सफारी के लिए गाड़ी की ज़रूरत पड़ती ही है, ऐसे में आप पार्क द्वारा गाड़ी से ही जा सकते है अपनी पर्सनल गाड़ी से नहीं। साथ ही सफारी के दौरान गाड़ी से बाहर निकलना किसी भी यात्री को अनुमति नहीं दी जाती।
जंगल सफारी के लिए जाते हैं कैमरा लेकर जा सकते हैं साथ ही तस्वीर भी ले सकते हैं, लेकिन फ्लैश फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होती है। इसके अलावा, किसी भी तरह का हथियार न लेकर जाए , जुर्माना भी लग सकता है।
आप जंगल सफारी पर जाए तो आइडेंटिटी कार्ड लेकर ज़रूर चलें। ऐसा हो सकता ही की आइडेंटिटी कार्ड के बिना आपको आगे जाने न दे। आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि आइडेंटिटी कार्ड जरूर रखे। (Image/Pixabay)

