खराब फॉर्म से लगातार जूझ रहे ऋषभ पंत को जब अचानक बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रंखला रिलीज़ किया गया तब हर कोई हैरान था, BCCI ने पंत के बाहर होने की जो वजह बताई थी वो किसी को हज़म नहीं हो रहे थी. बोर्ड ने बताया था कि पंत को मेडिकल टीम टीम की सलाह पर ODI सीरीज़ से बाहर किया गया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद उन्हें कोविड की कुछ समस्या है या फिर कोई हलकी फुल्की चोट क्योंकि कहा गया था कि पंत टेस्ट श्रंखला में वापसी करेंगे। लेकिन यह बातें मीडिया का अनुमान भर थी, मगर अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी हैरान करने वाली है.
पंत ने खुद किया था अनुरोध
एक स्पोर्ट्स वेबसाइट की खबर के अनुसार दरअसल ऋषभ पंत ने खुद ही ODI से उन्हें रिलीज़ करने का हेड कोच राहुल द्रविड़ से अनुरोध किया था. खबर के अनुसार पंत का नाम पहले ODI की टीम में था लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने खुद को श्रंखला से बाहर रखने का फैसला किया और टीम मैनेजमेंट से अनुरोध किया। बताते हैं कि इससे पहले पंत ने नेट में काफी बैटिंग प्रैक्टिस भी की थी. पंत की इस रिक्वेस्ट को कप्तान और कोच ने मान लिया और फिर मेडिकल टीम की सलाह के बहाने पंत के ODI से बाहर रहने की बात कही गयी.
फैसले पर उठ रहे हैं सवाल
हालाँकि यह सवाल अब भी बना हुआ है कि पंत ने खुद को श्रंखला से बाहर रखने का अनुरोध क्यों किया, क्योंकि इस पर भी कोई स्पष्ट बयान या वजह सामने नहीं आयी है. एक सवाल यह भी उठता है कि क्या टीम के अंदर खाने में कुछ चल रहा है जिसमें पंत अपने को असहज महसूस कर रहे हैं. अगर यह पंत की खराब फॉर्म को लेकर लिया गया फैसला है तो फिर सवाल यह उठता है कि फिर उन्हें टीम में ही क्यों शामिल किया गया, या फिर के एल राहुल को टीम में बनाये रखने के लिए टीम का थिंक टैंक कहीं न कहीं कुछ आउट ऑफ़ वे जा रहा है. बता दें कि के एल राहुल के प्रदर्शन पर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं विशेषकर अहम् मौकों पर उनकी नाकामी उन्हें कटघरे में खड़ा करती है. बहरहाल पंत के इस तरह बाहर होने की कहानी कोई भी हो अच्छी तो नहीं है.

