जंगल सफारी पार्क में देखने को मिलेगा सफेद बाघ

उत्तराखंडजंगल सफारी पार्क में देखने को मिलेगा सफेद बाघ

Date:


जंगल सफारी पार्क में देखने को मिलेगा सफेद बाघ

  • पाखरो सफारी में सफेद बाघ होने से पर्यटन बढ़ने की आशा
  • मध्य प्रदेश सरकार से चल रही हैं सफेद बाघ को लेकर वार्ता

देहरादून। जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ देखने के लिये लाखों सैलानी हर वर्ष पार्क में आते हैं। लेकिन बाघों का देख पाना हर किसी के भाग्य में नहीं होता। ऐसे में काफी सैलानियों को बाघ का दीदार नहीं हो पाता। लेकिन यदि बाघ दिखने की गारंटी हो और बाघ भी आम नहीं बल्कि खास यानी सफेद बाघ हो तो जाहिर है कि सैलानियों के कदम उस ओर खिंचे चले जायेंगे।

पाखरो में बन रहे जंगल सफारी पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये सफेद बाघ लाने की तैयारी चली रही हैं। वन अधिकारियो का मानना है कि सफेद बाघ आने से पाखरो सफारी में पर्यटकों की आमद में इजाफा होगा।

पाखरो में करीब सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनाये जा रहे जंगल सफारी पार्क में पांच बाघ रखे जाने की योजना है। वन विभाग अधिकारियों ने पर्यटकों के बंद गाड़ी में बैठकर पार्क घुमने की व्यवस्था की है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क की तुलना में पाखरो में बाघ देख पाना आसान होगा। वन विभाग की योजना एक सफेद बाघ लाने की है जो देखने में बेहद आकर्षक होता है। वन विभाग का मानना है कि सफेद बाघ के सफारी में आ जाने से सैलानी उसे देखने के प्रति आकर्षित होंगे और राज्य में पर्यटन के लिहाज से सफेद बाघ का आना काफी फायदेमंद होगा।

वन मंत्री डा. हरक सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पाखरो में बन रहे जंगल सफारी पार्क में सफेद बाघ को भी लाने की योजना है। उन्होंने बताया कि सफेद बाघ के लिये मुख्यमंत्री और उनके स्तर से मध्य प्रदेश सरकार से वार्ता की जा रही है। सफेद बाघ मिल जाने से पाखरो सफारी में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। सामान्य बाघ के साथ सफेद बाघ देखने के लिये पर्यटक उत्साहित होंगे और राज्य में पर्यटन बढ़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related