सुबह 9 बजे तक यूपी में 12.89 प्रतिशत मतदान, बाँदा सबसे आगे, गोंडा सबसे पीछे

उत्तर प्रदेशसुबह 9 बजे तक यूपी में 12.89 प्रतिशत मतदान, बाँदा सबसे आगे,...

Date:

लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर में आज 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे है. पिछले चार चरणों में अब तक कुल 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. उम्मीद है कि पांचवें चरण में मत प्रतिशत में इज़ाफ़ा होगा, चुनाव आयोग ने लोगों से घर से निकलकर मताधिकार करने की अपील की है. उत्तर प्रदेश कि 14 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है, इनमें अमेठी और रायबरेली के साथ लखनऊ की VVIP सीट भी शामिल हैं, विशेषकर अमेठी और रायबरेली के मतदान पर लोगों की बड़ी उत्सुकता है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 12. 89 प्रतिशत हो चूका है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अमेठी और रायबरेली में 13 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान बाँदा लोकसभा सीट पर दर्ज किया गया है जहाँ 14.57 प्रतिशत मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. 14 या 14 से प्रतिशत मतदान वाली सीटों में फैज़ाबाद, फतेहपुर, झाँसी शामिल हैं। फैज़ाबाद में 14%, फतेहपुर में 14.28 % और झाँसी में 14.26 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी है.

अमेठी में 13.45 और रायबरेली में 13.60 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. बाराबंकी में 12.73 प्रतिशत, हमीर पुर में 13.61 प्रतिशत, जालौन में 12. 80 प्रतिशत, कैसरगंज में 13. 04प्रतिशत और मोहनलाल गंज में 13.86 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी है. कौशांबी में 10. 49 और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की संसदीय सीट लखनऊ में सिर्फ 10. 39 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग हुआ है. सबसे कम पोलिंग गोण्डा में हुई है जहाँ सिर्फ 9. 55 प्रतिशत लोग घरों से वोट देने के लिए निकले हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related