ED की तीन सदस्यीय टीम कर रही Rahul Gandhi से पूछताछ

नेशनलED की तीन सदस्यीय टीम कर रही Rahul Gandhi से पूछताछ

Date:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने आज सोमवार को दिल्ली स्थित आफिस में राहुल गांधी से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर देश में दर्जनों स्थानों पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन और हंगाम किया। जिसके बाद कई जगहों पर कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया और उन पर लाठियां भांजी गई।  ईडी अधिकारी के मुताबिक, ईडी के तीन सीनियर अधिकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फिलहाल  पूछताछ कर रहे हैं। ईडी के इन वरिष्ठ अधिकारियों में दो सहायक निदेशक स्तर और एक उप निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

Also read: कांग्रेस मुख्यालय से ईडी आफिस पैदल पहुंचे कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी, बहन प्रियंका भी रही साथ

इससे पहले आज सुबह कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी भारी पुलिस बल के बीच पैदल चलकर डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर्यावरण भवन स्थित ईडी आफिस पहुंचे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी पैदल चल रही थीं। हालांकि उनके ईडी आफिस पहुंचने के कुछ मिनट बाद प्रियंका गांधी वहां से वापस लौट गई थी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड के पांच हजार करोड रुपये के भ्रष्टचार के मामले में तलब किया है। सोनिया गांधी को आगामी 23 जून को ईडी के सामने पेश होना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related