देहरादून। राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय आफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा और चकराता विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं का आरोप था कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही हैं। देहरादून में ईडी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस झडपें हुईं। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और उनको पुलिस लाइन भेज दिया गया। पुलिस लाइन में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
Also read: कांग्रेस मुख्यालय से ईडी आफिस पैदल पहुंचे कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी, बहन प्रियंका भी रही साथ
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई से आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को अपने निशाने पर ले रही है। केंद्र सरकार,सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। इसके कांग्रेसी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगे। इस मौके पर कांग्रेस विधायक व नेता प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना देने के लिए आते रहे। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पूर्व विधायक राजकुमार,राजेंद्र शाह, संदीप चमोली आदि मौजूद रहे।

