ऐतिहासिक धरोहर ताज महल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

उत्तर प्रदेशऐतिहासिक धरोहर ताज महल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Date:

पर्यटन विभाग को सातवीं सदी के स्मारक के खिलाफ धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मंगलवार को ताजमहल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पर्यटन विभाग को मिले धमकी भरे ई-मेल में लिखा था कि ताजमहल में बम लगाया गया है जो सुबह नौ बजे फट जाएगा।

धमकी भरा संदेश मिलने के तुरंत बाद ताजमहल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ और एएसआई के जवान पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं। धमकी भरा ई-मेल मिलने के समय ताज के अंदर करीब 1,000 पर्यटक मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि डॉग और बम निरोधक दस्ता दोपहर एक बजे से तलाशी ले रहा है। हालांकि, परिसर में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिला है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘यह पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल किसने और कहां से भेजा है। ताजमहल के आसपास पहले से ही सुरक्षा है। इसे और मजबूत किया गया है। जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...