रिटायरमेंट के फैसले से विक्रांत मैसी का यू टर्न

एंटरटेनमेंटरिटायरमेंट के फैसले से विक्रांत मैसी का यू टर्न

Date:

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने सोमवार की सुबह अपने फैंस को झटका देते हुए जानकारी दी कि वह फिल्मों से संन्यास लेने जा रहे हैं। लेकिन 24 घंटे बाद फिल्म 12वीं फेल अभिनेता ने यू टर्न मारते हुए कहा कि वो ‘रिटायर नहीं हो रहे हैं।’ विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इन दिनों चर्चा में जो गोधरा कांड के बाद हुए दंगों पर आधारित है. वैसे अक्सर ऐसी विवादित फिल्मों को और चर्चित बनाने के लिए फिल्मों के कलाकार या फिल्मकार कुछ ऐसे बयान देते रहते हैं जो एकदम से वायरल हो जांय। विक्रांत का सन्यास का बयान भी खूब वायरल हुआ और टीवी डेबिट में बहस का विषय भी बन गया.

विक्रांत मैसी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और पति, पिता और बेटे के रूप में अपनी भूमिकाएँ निभाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। विक्रांत ने यह भी उल्लेख किया कि ब्रेक लेने से पहले उनके पास दो और फ़िल्में हैं। द साबरमती रिपोर्ट अभिनेता ने स्पष्ट किया है कि उनके बयान को गलत तरीके से पढ़ा गया और वह रिटायर नहीं हो रहे हैं, बल्कि केवल एक लंबा ब्रेक ले रहे हैं। विक्रांत अब कह रहे हैं कि वो काम करते करते थक गए थे इसलिए ब्रेक लेने की बात कही थी जिसे लोगों ने रिटायरमेंट समझ लिया।

बता दें कि विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय करियर से पीछे हटने के फैसले की घोषणा की है। उन्होंने लिखा था, जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि अब समय आ गया है कि मैं खुद को संभालूं और एक पति, पिता और बेटे के तौर पर घर वापस जाऊं। इसलिए 2025 में हम एक-दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी अगली बार विधु विनोद चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म जीरो से रीस्टार्ट में दिखाई देंगे। वह दो अन्य प्रोजेक्ट में भी शामिल हैं: अमित जोशी की यार जिगरी, जिसमें सनी सिंह सह-कलाकार हैं, और संतोष सिंह की आंखों की गुस्ताखियां, जिसमें शनाया कपूर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...