UP News : सपा के इस कद्दावर नेता ने की सीएम योगी से मुलाकात, भाजपा में आने की अटकलें तेज

उत्तर प्रदेशUP News : सपा के इस कद्दावर नेता ने की सीएम योगी से...

Date:

लखनऊ। सपा के राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनको दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है। सपा सांसद के मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अब उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो चली हैं।

बता दें कि सपा सांसद के पुत्र मोहित यादव पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उसके बाद वे अपने पिता सुखराम यादव के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सपा सांसद सुखराम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर वह उन्हें बधाई देने गए थे।

Also Read : Uttarakhand News: विशु मेले पहुँचे सीएम धामी ने उत्तरकाशी को दी कई बड़ी सौगात

लेकिन सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि सपा के वरिष्ठ नेता सुखराम, अब भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि सांसद सुखराम की पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी चल रही है। जिसके चलते वे जल्द ही सपा को छोड़ सकते हैं।

Also Read : UP Political News: शिवपाल ने प्रसपा के सभी प्रकोष्ठ किए भंग, आजम भी आ सकते हैं चाचा के साथ

 सपा सांसद की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात इसलिए भी अहम होती है कि जल्द ही सुखराम का कार्यकाल राज्यसभा में खत्म होने वाला है। बता दें कि सांसद सुखराम, 2004 से लेकर 2010 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। वह 2016 में जुलाई को सपा पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related