UP News : विधायक आजम खां के खिलाफ एक और गैरजमानती वारंट जारी

उत्तर प्रदेशUP News : विधायक आजम खां के खिलाफ एक और गैरजमानती वारंट...

Date:

लखनऊ। सपा विधायक आजम खां  के खिलाफ एक और गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। जिसमें उनको अब 30 अप्रैल के कोर्ट ने पेश होने के  आदेश दिए हैं। यह मामला फिरोजबाद में 15 साल पुराना है। गैर जमानती वारंट के आदेश भी फिरोजाबाद की स्थानीय अदालत ने दिए हैं। सीतापुर जेल में बंद पूर्व सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। 

Also Read : UP News : सपा के इस कददावर नेता ने की सीएम योगी से मुलाकात, भाजपा में आने की अटकलें तेज

सपा विधायक के खिलाफ अब फिरोजाबाद की स्थानीय  अदालत ने 15 साल पुराने मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने सपा विधायक आजम खॉ को आगामी 30 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। ये है मामला :वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खान ने फिरोजाबाद के हुसैनी मोहल्ले में एक चुनावी सभा के दौरान सांप्रदायिक एवं भड़काऊ भाषण दिया। 

Also Read : Political News: सपा से दूरी बनाने लगे मुस्लिम, भाजपा में देखने लेगे अपना सियासी भविष्य

आजम के इस भाषण की चुनावी सीडी चुनाव प्रेक्षक ने देखने के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर ने रसूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।  मामले में आजम खां ने हाईकोर्ट से स्टे लिया हुआ था। अब अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आजम खॉ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।  जिसमें कहा गया है कि अभियुक्त की ओर से अभी तक कोई भी कागजात दाखिल नहीं किए गए हैं। जिससे स्पष्ट हो कि स्टे को बढ़ाया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...