Gujarat Elections: कांग्रेस से नाराज़ Hardik Patel पर AAP ने फेंका जाल

पॉलिटिक्सGujarat Elections: कांग्रेस से नाराज़ Hardik Patel पर AAP ने फेंका जाल

Date:

गुजरात में अपनी राजनीतिक पकड़ मज़बूत बनाने के लिए कमर कस चुकी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की नज़रें अब कांग्रेस के असंतुष्टों पर टिकी हुई हैं और वह ऐसे लोगों को AAP से जोड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. कल सौराष्ट्र क्षेत्र से कांग्रेस के दो नेताओं को अपने पाले में लाने के बाद अब उसकी निगाहें कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी मछली के ऊपर हैं। जी हाँ, गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल पर जो पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ एक तरह से बग़ावती तेवर अपनाये हुए हैं. 

Read also: Gujarat Assembly Election 2022: AAP ने कांग्रेस के दो विकेट गिराए

हार्दिक पटेल ( Hardik Patel) के इन्हीं बग़ावती तेवरों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख ने आज उन्हें AAP में आने का न्योता दे डाला।  गोपाल इटालिया ने आज मीडिया के ज़रिये हार्दिक को सन्देश भेजा कि कांग्रेस पार्टी को आपकी क़दर नहीं, इसलिए आप आम आदमी पार्टी में आ जाइये, यहाँ आपको पूरा सम्मान मिलेगा। AAP गुजरात प्रमुख ने हार्दिक पर डोरे डालने के लिए उनकी शान में खूब कसीदे पढ़े, उन्हें एक कर्मठ, कर्तव्यपरायण और जन नेता बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी में आप जैसे लोगों की हमेशा उपेक्षा होती है.

Read also: Gujarat Election 2022: Hardik Patel ने दिखाए तेवर, नेतृत्व पर लगाया बड़ा आरोप

हार्दिक पटेल ( Hardik Patel) का अभी तक AAP के इस ऑफर पर कोई जवाब नहीं आया है. हालाँकि बग़ावती सुरों के बावजूद हार्दिक ने कहा था कि मेरी नाराज़गी का यह मतलब नहीं कि पार्टी छोड़ रहा हूँ लेकिन गुजरात की राजनीति पर नज़र रखने वाले सभी लोग जानते हैं हार्दिक की महत्वाकांक्षा क्या है. गुजरात में पटेल समुदाय की राजनीती हमेशा एक अलग मुकाम रखती है. इस समुदाय पर वर्चस्व की राजनीति भी गुजरात की पॉलिटिक्स में हमेशा हावी रहती है. अगर कांग्रेस की बात करें तो फिलहाल मामला नरेश पटेल और हार्दिक पटेल का है. कांग्रेस पार्टी के लिए यह कश्मकश वाली बात है और आम आदमी पार्टी कांग्रेस की इसी कश्मकश का फायदा उठाने में लगी है. जल्द  ही यह पता चल जायेगा कि आप के ऑफर और हार्दिक की नाराज़गी के बीच क्या सम्बन्ध है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...