UP Political News: शिवपाल ने प्रसपा के सभी प्रकोष्ठ किए भंग, आजम भी आ सकते हैं चाचा के साथ

न्यूज़UP Political News: शिवपाल ने प्रसपा के सभी प्रकोष्ठ किए भंग, आजम...

Date:

लखनऊ । सपा सरकार में कभी कद्दावर मंत्री रहे शिवपाल का भतीजे अखिलेश यादव ने बुरा हाल किया है। अब शिवपाल के साथ ही आजम खान भी साथ आ सकते हैं। अभी ताजा जानकारी के अनुसार शिवपाल यादव ने तत्काल प्रभाव से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सभी राष्ट्रीय और प्रांतीय प्रकोष्ठ भंग कर दिया है। शिवपाल ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों के पद भी खत्म कर दिए हैं। 

वहीं दूसरी ओर अब प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में हार के बाद से समाजवादी पार्टी में अब उथल-पुथल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश को बड़ा झटका लगने जा रहा है। इस बार ये बड़ा झटका आजम खान के रूप में हेा सकता है। शिवपाल यादव और आजम खान दोनों ही नेता अब एक साथ आ सकते हैं। आजम के करीबी नेता शिवपाल के संपर्क में आ गए हैं। मौका देखते ही दोनों नेता एक खेमे में आ सकते हैं।

Read also: सपा से दूरी बनाने लगे मुस्लिम, भाजपा में देखने लेगे अपना सियासी भविष्य

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को लेकर भाजपा जल्दबाजी में नहीं है। वहीं सपा के कददावर नेता और विधायक आजम खान भी अब सपा अध्यक्ष अखिलेश से नाराज हो गए हैं। सियासी हलकों में अब चर्चा है कि दोनों नेता जल्द ही एक साथ होंगे। यह माना जा रहा है कि शिवपाल बहुत जल्द जेल में आजम खान से मिलने जाएंगे। वहीं, सपा के एक गुट का यह भी मानना है कि आजम की नाराजगी दबाव बनाने के लिए ही है।

विधायक आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने गत रविवार को पार्टी की एक बैठक में अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि आजम खांन को अखिलेश यादव नहीं छुड़वाना चाहते हैं। इसके बाद से सपा पार्टी में लकीरें खिचनी शुरू हो गई थी। कुछ मुस्लिम नेता भी आजम खान के साथ आकर खड़े हो गए हैं। बता दें कि सपा नेता और विधायक आजम खान पर अवैध जमीन कब्जाने के अलावा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने जैसे संगीन आरोप हैं। जिसके बाद उनको फरवरी 2020 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related