New Rules from 1st April: एक अप्रैल से होेगे ये 10 बदलाव, आम लोगों के बजट पर डालेंगे प्रभाव

बिज़नेसNew Rules from 1st April: एक अप्रैल से होेगे ये 10 बदलाव,...

Date:


New Rules from 1st April: एक अप्रैल से होेगे ये 10 बदलाव, आम लोगों के बजट पर डालेंगे प्रभाव

नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल से कई बदलाव हो रहे हैं। इन बदलाव का असर आम और खास की जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों में पीएफ खाता और क्रिप्टोकरंसी पर टैक्स देना होगा तो इसी दिन एलपीजी की कीमत बढ़ेगी।

1-पीएफ खाता टैक्स

एक अप्रैल 2022 से यह सबसे बड़ा बदलाव हैं। इसके तहत अब पीएफ खाता पर टैक्स देना होगा। ईपीएफ खाते में अब 2.5 लाख रुपये तक टैक्स फ्री रहेगा। इसके ऊपर टैक्स देना होगा।

Read also: म्यांमार एक अप्रैल से फिर से जारी करेगा ई-वीजा

2-होम लोन पर अलग छूट खत्म

2019 के बजट में आयकर ने नया सेक्शन 80ईईए जोड़ा गया था। इसके तहत पहली बार घर खरीदने वालों को होम लोन के ब्याज पर 1.5 लाख तक की अतिरिक्त टैक्स कटौती का लाभ देने की बात कही थी। यह लाभ धारा 24 के तहत होम लोन ब्याज पर दो लाख रुपये तक टैक्स छूट के अतिरिक्त था। अब होम लोन में इस तरह की छूट बजट 2022 में समाप्त कर दी गई है।

3-क्रिप्टो से कमाई पर टैक्स

बजट 2022-23 में वित्तमंत्री ने डिजिटल एसेट या क्रिप्टो पर 30 फीसदी टैक्स लगाने की बात कही थी। इसके तहत अब क्रिप्टोकरंसी बेचने पर निवेशक को फायदा होने पर सरकार को टैक्स देना होगा। क्रिप्टोकरंसी बेचने पर उसकी बिक्री का एक फीसदी टीडीएस देना होगा।

4-दवाएं महंगी

नए वित्त वर्ष के पहले दिन से दवाइयों पर खर्च बढ़ जाएगा। देश में 800 आवश्यक दवाओं के दाम 10 प्रतिशत बढ़ा दिए गए हैं। इनमें बुखार की पैरासिटामॉल शामिल है।

5-डाकघर में नहीं मिलेगा ब्याज

डाकघर की मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना या डाकघर डिपॉजिट के नियम बदल रहे हैं। जो कि एक अप्रैल से लागू होंगे। इनमें ब्याज की धनराशि एक अप्रैल से नकद नहीं मिलेगी। इसके लिए बचत खाता खोलना होगा।

6-जीएसटी ई-चालान का नियम बदले

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने माल और सेवाकर यानी जीएसटी के लिए ई-चालान जारी करने के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत टर्नओवर सीमा को 50 करोड़ रुपये से घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया। यह नियम भी एक अप्रैल 2022 से लागू होगा।

7-एक्सिस बैंक का झटका

एक्सिस बैंक में अगर खाता खोला हुआ है तो उनके लिए नए नियम एक अप्रैल से लागू होंगे। इसके तहत बैंक में बचत खाते के न्यूनतम बैलेंस की सीमा 10 हजार से 12 हजार कर दी गई है।

8-म्यूचुअल फंड में केवल डिजिटल भुगतान

म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए एक अप्रैल से चेक, बैंक ड्राफ्ट या अन्य माध्यम से भुगतान बंद कर दिया गया है। इसके लिए अब डिजिटल माध्यम से ही भुगतान करना होगा।

9- वाहन कंपनियां बढ़ाएंगी दाम

एक अप्रैल से बड़ी वाहन कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम में बढ़ोतरी की है। टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों के दाम में 2.5 फीसदी तक वृद्धि की है।

Read also: एक अप्रैल से टोयोटा के वाहन चार प्रतिशत तक महंगे

10- एलपीजी के बढ़ सकते हैं दाम

चुनाव खत्म होने के बाद से एक बार फिर 1 अप्रैल को एलपीजी की नई रेट लिस्ट जारी होगी। यह संभावना जताई जा रही है कि इस बार 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 से 100 रुपये तक बढ़ेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related