UP News: तीन तलाक का विरोध करने वाली Nida Khan ने परिजनों पर लगाया आरोप, बोलीं- भाजपा में शामिल होने से रोका जा रहा

फीचर्डUP News: तीन तलाक का विरोध करने वाली Nida Khan ने परिजनों...

Date:


UP News: तीन तलाक का विरोध करने वाली Nida Khan ने परिजनों पर लगाया आरोप, बोलीं- भाजपा में शामिल होने से रोका जा रहा

बरेली: तीन तलाक का खुल कर विरोध करने वाली आला हजरत खानदान की बहू निदा खान एक बार फिर निशाने पर हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद निदा खान (Nida Khan) को शादी में शामिल होने से रोक दिया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। निदा खान की शिकायत पर पुलिस ने बारादरी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read also: गुजरात विधानसभा में नेहरू के नाम पर भाजपा, कांग्रेस में तनातनी

शादी में शामिल होने से रोका

निदा खान (Nida Khan) के मुताबिक, वो अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने 26 मार्च को अपने परिजनों के साथ गई थीं। जहां पर उन्हें शादी में शामिल होने से रोक दिया गया और उस पर दबाव बनाने लगे कि वह भारतीय जनता पार्टी से तौबा करें तभी उसे निकाह में सम्मिलित करने की अनुमति दी जाएगी। निदा ने इस मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की तो बारादरी थाने में निदा के पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा में हुई थीं शामिल

समाजसेवी निदा खान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं और भाजपा ने उन्हें प्रचार के लिए कई जिलों में भेजा भी था। इससे अपने को मुस्लिम समाज के ठेकेदार समझने वाले उससे नाराज हो गए और उनसे भाजपा से तौबा करने की बात कही गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

Read also: शिवराज सरकार की चिंतन बैठक बनाम विधानसभा चुनाव की तैयारी को कांग्रेस ने इवेंट बताया

कौन हैं निदा खान?

आपको बता दें कि निदा खान (Nida Khan) की शादी आला हजरत खानदान के शीरान रजा खां से हुई है और शादी के कुछ दिनों बाद ही उनका पति के साथ विवाद हो गया। शीरान का कहना है कि उन्होंने निदा को तीन तलाक दे दिया है, जबकि निदा इससे सहमत नहीं हैं। यह मामला जेरे अदालत है। तीन तलाक के मामले में निदा लगातार संघर्ष कर रही हैं, जिसके कारण निदा खान के खिलाफ फतवा जारी हो चुका है और उसे इस्लाम से भी खारिज किया जा चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related