ऋषिकेश। गर्मी में पर्यटकों की संख्या इस समय काफी बढ़ गई है। लक्ष्मण झूला और मुनि की रेती क्षेत्र में हजारों की संख्या में पर्यटक दिखाई दे रहे हैं। पर्यटकों के बढ़ी संख्या के मददेनजर घाटों पर भी नहाने वालों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हो रहे हैं। असुरक्षित घाटों पर नहाने से प्रतिदिन दर्जनों पर्यटक गंगा की गोद में समा जाते हैं। अब पुलिस और प्रशासन की ओर से खतरनाक घाटों पर नहाने से रोक लगाने के साथ ही पर्यटकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
पुलिस की रोक को कोई मान लेता है लेकिन कुछ जिद्दी पर्यटक इसके बाद भी खतरनाक घाटों पर स्नान के लिए जाते हैं। थाना मुनि की रेती पुलिस में ऐसे कई पर्यटकों केा गिरफ्तार किया। थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने परंपरागत चेतावनी के साथ ही घाट पर पत्थरों और चट्टानों के माध्यम से भी पर्यटकों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया।
Read also: विदेशी पर्यटकों की दूसरी पसंद बना उत्तराखंड,पहले नंबर पर हिमाचल
पर्यटक गंगा के किनारे नशीले पदार्थों का सेवन के साथ खतरनाक घाटों पर नहाते हैं। इसलिए इन घाटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं होती है। लेकिन अब मुनिकीरेती थाना में तपोवन, नीम बीच,सच्चा धाम आश्रम, साईं घाट आदि इलाकों में पत्थरों पर चेतावनी लिखी गई है। अब पुलिस भी सख्त हो गई है। इन असुरक्षित घाटों पर आने वाले पर्यटकों को गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट में चालान कर रही है।
थाना लक्ष्मण झूला के क्षेत्र में फूलचट्टी घाट,गोवा बीच, मस्तराम घाट, गरुड़ चट्टी घाट ऐसे खतरनाक स्थान हैं। जहां नहाने पर प्रतिबंध है।

