राहत- बिंदास करें Chardham Yatra, सरकार ने Covid के प्रतिबंध हटाए

न्यूज़राहत- बिंदास करें Chardham Yatra, सरकार ने Covid के प्रतिबंध हटाए

Date:

देहरादून। अगर आप चारधाम यात्रा पर आने का प्लान कर रहे है और आपको कोविड रिपोर्ट और वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट को लेकर कुछ संशय है तो यह खबर आपके लिए खास है। अब आप बेझिझक यात्रा का प्लान बना सकते है और यात्रा के लिए किसी भी तरह के कोविड रिपोर्ट की जरूरत भी नही होगी। उत्तराखंड सरकार ने कोविड के सभी प्रतिबधों को यात्रियों के लिए हटा दिया है।

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी भी तरह की कोई रिपोर्ट की पाबंदी को हटा लिया है। अब तक श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर बेरोकटोक आ सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने सभी यात्री और श्रद्धालुओं को पर्यटन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य रखा है।

Read also: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यात्रियों के लिए अब किसी भी तरह की कोविड टेस्टिंग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या राज्य की सीमा पर किसी भी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा से और भीड़भाड़ से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि यह आदेश अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। मुख्य सचिव के इस आदेश के बाद चार धाम पर आने वाले यात्रियों के कोविड-19 टेस्ट, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को लेकर चला आ रहा असमंजस अब समाप्त हो जाएगा। 

आपको बता दें कि 3 मई से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का विधिवत शुभारंभ माना जाता है। चार धाम यात्रा पर पिछले 2 साल से कोविड के चलते प्रतिबंध लगा हुआ था। 2 साल के बाद खुलने वाले चार धाम यात्रा में इस बार बहुत अधिक संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। अभी तक 200000 से भी अधिक श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम की 20 मई तक सभी होटल लॉज और हेली सेवाएं बुक हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...