इस फादर्स डे के मौके पर, अपने पिता को आर्थिक स्वतंत्रता का उपहार दें

बिज़नेसइस फादर्स डे के मौके पर, अपने पिता को आर्थिक स्वतंत्रता का...

Date:


इस फादर्स डे के मौके पर, अपने पिता को आर्थिक स्वतंत्रता का उपहार दें

फादर्स डे आने ही वाला है, और जरा सोचिए कि ऐसे मौके पर अपने पिता को पारंपरिक उपहारों के बजाय बेहद शानदार रिवार्ड देने वाले उपहार के साथ आश्चर्यचकित करना कैसा रहेगा? सही वित्तीय साधनों में निवेश करने में उनकी मदद करना और यह सुनिश्चित करना कि वे अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न का आनंद ले सकें, संभवतः आपके द्वारा अपने पिता को दिया जाने वाला सबसे अच्छा उपहार हो सकता है।

उतार-चढ़ाव एवं अनिश्चितताओं से भरी मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए निवेश के लिए सही योजना का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने निवेश को बाज़ार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी मजबूत आर्थिक योजना का चयन करना एकदम सही विकल्प है जो बाज़ार की गतिविधियों से अप्रभावित रहता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट बेहद समझदारी भरा उपहार साबित हो सकता है, क्योंकि यह आने वाले वर्षो में उन्हें लाभान्वित कर सकता है। फिक्स्ड डिपॉजिट लंबे समय से ऐसे निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प रहा है, जो जोखिम उठाने से बचना चाहते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट रिटर्न की सुरक्षा और जमा-पूँजी में बढ़ोतरी का दोहरा लाभ प्रदान करता है। हालांकि, आम तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज़ दरें काफी कम होती हैं, जिसके चलते लोगों को निवेश पर मिलने वाला लाभ भी कम हो जाता है। लेकिन, अगर आप जमा-पूँजी की उच्चतम सुरक्षा के साथ-साथ आकर्षक रिटर्न का प्रस्ताव देने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की तलाश कर रहे हैं, तो बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

Read Also : अपरिवर्तित रेपो रेट को देखते हुए, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करें

नीचे बताया गया है कि, आपको अपने पिता के लिए बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर क्यों विचार करना चाहिए।

इस फादर्स डे के मौके पर, अपने पिता को आर्थिक स्वतंत्रता का उपहार दें

जमा-पूँजी की सुरक्षा

फिक्स्ड डिपॉजिट बेहद सुरक्षित वित्तीय साधन है, जो आपकी जमा-पूँजी पर रिटर्न की गारंटी प्रदान करता है। बाजार से जुड़े दूसरे वित्तीय साधनों के विपरीत, बाजार के उतार-चढ़ाव तथा आर्थिक अनिश्चितताओं का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बजाज फाइनैंस को CRISIL द्वारा FAAA / स्टेबल तथा ICRA द्वारा MAAA / स्टेबल की उच्चतम सुरक्षा रेटिंग प्रदान की गई है। उच्चतम सुरक्षा रेटिंग वास्तव में समय पर भुगतान देने और कोई डिफॉल्ट नहीं होने का संकेत है। इसके साथ, आप इस बात के लिए आश्वस्त हो सकते हैं कि आपकी जमा-पूँजी पूरी तरह सुरक्षित है।

आकर्षक रिटर्न

बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट नियमित अंतराल पर भुगतान प्राप्त करने के विकल्प के साथ अधिकतम  FD दरों  में से एक का प्रस्ताव देता है।बजाज फिनसर्व वेबसाइट पर उपलब्ध FD इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर आपको निवेश की समयावधि, राशि और अलग-अलग प्रकार के FD पर लागू FD ब्याज़ दरों और रिटर्न के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मान लीजिए कि आप बजाज फाइनैंस FD में 2,00,000 रुपये का निवेश करते हैं। नीचे बताया गया है कि 5 साल के अंत में आपके पिता को कितनी राशि प्राप्त होगी।

ब्याज़ के रूप में प्राप्त राशि और मैच्योरिटी पर प्राप्त राशि, आपके द्वारा चुनी गई समयावधि के आधार पर अलग-अलग होगी। लंबी समयावधि के लिए किया गया निवेश उच्च रिटर्न की गारंटी देता है।

नियमित अंतराल पर भुगतान पाने का विकल्प

रिटायरमेंट के बाद आपके पिता की नियमित आमदनी में कमी आ सकती है। इसे देखते हुए आप अपने पिता के लिए क्यूम्यलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने के बजाय नॉन-क्यूम्यलेटिव FD में निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। इस FD के साथ, आपको मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर ब्याज़ की राशि प्राप्त करने की सुविधा मिलती है। यह सुविधा वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ अपनी जमा-पूँजी से हर महीने आमदनी की तलाश करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। क्यूम्यलेटिव FD की तुलना में इसकी ब्याज़ दर थोड़ी कम होगी, लेकिन आपके पिता को निश्चित, और समय पर भुगतान पाने का आश्वासन मिलेगा।

मान लीजिए कि आपने नॉन-क्यूम्यलेटिव FD में 5 सालों के लिए 10,00,000 रुपये का निवेश किया है। नीचे दी गई तालिका में आपके पिता को नियमित अंतराल पर मिलने वाली राशि के बारे में बताया गया है।

इस फादर्स डे के मौके पर, अपने पिता को आर्थिक स्वतंत्रता का उपहार दें

आपके पिता अपने नियमित खर्चों को पूरा करने के लिए इस प्रकार प्राप्त राशि का उपयोग कर सकते हैं। इससे भी बेहतर रिटर्न पाने के लिए, आप अपने डिपॉजिट के ऑटो-रिन्यूअल पर विचार कर सकते हैं और मौजूदा FD दरों पर अतिरिक्त 0.10% दर का फायदा उठा सकते हैं।

Read Also : बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में अपने बोनस का निवेश करना फायदेमंद क्यों है

समय से पहले निकासी की सुविधा

जीवन में किसी भी समय अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि ज्यादातर लोग अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी FD के मैच्योरिटी तक इंतजार करना पसंद करते हैं, लेकिन किसी भी अप्रत्याशित घटना के चलते पैसों की अचानक जरूरत पड़ सकती है। अगर आपके पिता को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है, या रिटायरमेंट के बाद उन्हें अपने सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए पैसों की अचानक जरूरत महसूस होती है, तो बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD उन्हें FD के मैच्योर होने से पहले ही समय से पहले निकासी का विकल्प प्रदान करता है। यह तत्काल पैसों की जरूरत के समय अनमोल साबित हो सकता है।

निवेश की आसान प्रक्रिया

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ, आप किसी परेशानी के बिना और शुरू से अंत तक पेपरलेस ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग करके कुछ ही मिनटों में निवेश कर सकते हैं। अब आपको FD कराने के लिए शाखा में जाकर लंबी कतारों में इंतजार करने या लंबी-चौड़ी कागजी कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं है। इसके बजाय, आप अपने घर पर आराम से रहते हुए निवेश कर सकते हैं।

इस बार फादर्स डे के अवसर पर अपने पिता के लिए स्मार्ट उपहार चुनें और उनके वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाएँ। आज ही बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करें, और पर्याप्त जमा-पूँजी के लिए जल्दी प्लानिंग के माध्यम से अपने पिता के सुनहरे वर्षों को लाभप्रद बनाएँ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...