उत्तर प्रदेश के ये झरने है बेहद खूबसूरत , कोरोना काल के बाद बना सकते है प्लान

ट्रेवलउत्तर प्रदेश के ये झरने है बेहद खूबसूरत , कोरोना काल के...

Date:


उत्तर प्रदेश के ये झरने है बेहद खूबसूरत , कोरोना काल के बाद बना सकते है प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना काल के बाद आप उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश न जाकर बनाए उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान, क्योंकि यहां की प्रकृति देखने लायक है | आपको यहां जाकर जरूर अच्छा लगेगा , चलिए जानते है –

चूना दरी झरना

चूना दरी झरना अहरौरा क्षेत्र से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर है , ये झरना 165 फीट की ऊंचाई से बहता है।  इस झरने का आकर्षण का केंद्र तलहटी में एक बड़ा सा पत्थर है | 

तंडा झरना

मिर्जापुर से लगभग 14 किलोमीटर की दूर पर तंडा झरना है | यहां आपको कई तरह के जीव और वनस्पतियां भी देखने को मिलती हैं। इसके अलावा आप यहां शानदार पल  बिता सकते हैं।

Read also: सेंसेक्स में 291अंकों की गिरावट

मुक्खा झरना

ये झरना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है। मुक्खा झरना के  कुछ दूरी पर सलखन फॉसिल पार्क भी है और ये दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म पार्क है।  यहां कई प्राचीन मंदिर भी हैं | 

विंधाम झरना

विंधाम झरना मिर्जापुर में स्थित है । इस झरने के आसपास पिकनिक स्पॉट हैं। यहां आप अपने पार्टनर या फैमिली संग जा सकते हैं। यहां के दृश्य आपका मन मोह लेंगे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related