सेंसेक्स में 291अंकों की गिरावट

बिज़नेससेंसेक्स में 291अंकों की गिरावट

Date:


सेंसेक्स में 291अंकों की गिरावट

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोर होकर बंद हुए हैं. निफ्टी 15050 के स्तर के नीचे बंद हुआ है. सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट रही है. बैंक, फाइनेंशियल और आटो शेयरों में आज बिकवाली रही है, हालांकि फार्मा और रियल्टी सेक्टर से कुछ सपोर्ट मिला है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 291 अंकों की गिरावट रही है और यह 49,902.64 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 78 अंक कमजोर होकर 15030 के स्तर पर बंद हुआ है. महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी आज के टॉप लूजर्स रहे हैं. हालांकि सनफार्मा, नेस्ले और बजाज आटो आज के टॉप गेनर्स रहे हैं. इसके पहले मंगलवार को शेयर बाजारों में शानदार तेजी रही थी. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो मंगलवार को प्रमुख अमेरिकी बाजार कमजोर होकर बंद हुए. डाउ जोंस में 267 अंकों की गिरावट रही है. वहीं आज प्रमुख एशियाई बाजारों में कमजोरी रही है.

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों पर दबाव दिख रहा है. सेंसेक्स 30 के 10 शेयरों में तेजी रही है, जबकि 20 लाल निशान में बंद हुए हैं. टॉप गेनर्स में सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, बजाज आटो, टेक महिंद्रा, SBI, एक्सिस बैंक, आरआईएल और डॉ रेड्डीज शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर्स में M&M, बजाज फिनसर्व, HDFC, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...