टी20 विश्व कप के आयोजन पर फैसला 29 मई को, BCCI ने बुलाई SGM

स्पोर्ट्सटी20 विश्व कप के आयोजन पर फैसला 29 मई को, BCCI ने...

Date:


टी20 विश्व कप के आयोजन पर फैसला 29 मई को, BCCI ने बुलाई SGM

नई दिल्ली: भारत को इसी साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की मेजबानी करनी है, लेकिन देश में कोविड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस पर काले बादल भी मंडरा रह हैं. कई पूर्व खिलाड़ी कह चुके हैं कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत में टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए. ऐसे में बीसीसीआई भी इसे लेकर गंभीर है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 29 मई को विशेष आम बैठक (SGM) बुलाई है जिसमें अक्टूबर – नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा इस बैठक में आगामी सत्र में भारत में होने वाले क्रिकेट पर भी चर्चा की जाएगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बैठक के लिए जो नोटिस भेजा है उसमें कहा गया है कि भारत में महामारी की स्थिति को देखते हुए आगामी क्रिकेट सत्र पर चर्चा की जाएगी.

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही है. बीसीसीआई ने यह एसजीएम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक जून को होने वाली बैठक से पूर्व बुलाई है. आईसीसी बैठक में भारत में कोविड-19 की स्थिति को देखकर टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर निर्णय कर सकती है. भारत में अभी महामारी की स्थिति गंभीर है.

Read also: प्रधानमंत्री ने किया गुजरात का हवाई सर्वे, लिया चक्रवात ताउते से नुक्सान का जायज़ा

भारत ने आईपीएल-2021 का आयोजन देश के छह शहरों में करने का फैसला किया था और इसके लिए उसने सुरक्षित बायो बबल बनाया था. इस बायो बबल में भी हालांकि कोरोना ने सेंधमारी कर दी थी. कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर कोविड से संक्रमित पाए गए थे. चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ के तीन सदस्य भी इसकी चपेट में आए थे. सनराइजर्स हैदराबाद के ऋिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद लीग को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. आईपीएल के स्थगित किए जाने के बाद यूएई आईसीसी प्रतियोगिता के आयोजन की दौड़ में सबसे आगे है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...