संकट में फंसी वॉलेट कंपनी Paytm की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशन को UPI सिस्टम पर थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर यानि TPAP के तौर पर काम करने की मंज़ूरी NPCI से मिल गयी है. Paytm के लिए ये बहुत बड़ी राहत की खबर बताई जा रही है. इस मंज़ूरी के बाद देश के चार बड़े बैंक SBI, HDFC bank , Axis bank और Yes bank भुगतान सेवा प्रदाता के रूप में काम करेंगे। बता दें कि Paytm Payment Bank पर 15 मार्च से लेनदेन पर पूरी तरह पाबन्दी रिज़र्व बैंक ने लगा दी है. ऐसे में एक दिन पहले NPCI से TPAP की मंज़ूरी मिलना paytm यूज़र्स के लिए भी बहुत बड़ी राहत होगी.
NPCI से मंज़ूरी मिलने का सीधा मतलब ये है कि Paytm एप्प पर UPI चलता रहेगा और paytm के उपभोक्ता पहले की तरह ही UPI के द्वारा ट्रांज़ैक्शन जारी रख सकेंगे। NPCI के मुताबिक मल्टी बैंक मॉडल के तहत Paytm थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर के रूप में काम करेगा। NPCI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ‘@paytm हैंडल को यस बैंक पर भेज दिया जायेगा, इससे एप्प यूज़र बिना किसी झंझट के ऑटो पे और UPI ट्रांज़ैक्शन कर सकेंगे.
NPCI रिलीज़ के मुताबिक वन97 कम्युनिकेशन के वर्तमान ग्राहक और नए UPI कारोबारियों के लिए यस बैंक मर्चेंट अधिग्रणकर्ता बैंक के रूप काम करेगा। NPCI ने Paytm से ये भी कहा है कि वो सभी मौजूदा हैंडल और अधिकार पत्र को नए PSP बैंकों को सौंप दे। बता दें कि RBI ने कहा था कि जबतक मुआजूदा यूज़र्स को नए हैंडल पर नहीं भेजा जाता तब तक TPAP किसी भी नए यूज़र को नहीं जोड़ेगा। भुगतान सेवा प्रदाता (PSP) बैंक TPAP के द्वारा ग्राहकों को UPI पर लागर रजिस्टर करते हैं।

