भारत में कई ऐसे स्टैच्यू हैं जो की काफी बड़े और सुन्दर हैं | देश ही नहीं विदेशों से भी लोग इन स्टैच्यू को देखने आते है | तो चलिए जानते है देश के इन स्टैच्यू के बारे में –
हनुमान जी की मूर्ति
हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास स्थित जाखू पहाड़ी पर हनुमान जी की मूर्ति है। ये मूर्ति काफी ऊंची है और इसकी ऊंचाई 108 फीट है। काफी श्रद्धालु इस मूर्ति का दीदार करने पहुंचते हैं।
बसवा स्टैच्यू
ये स्टैच्यू कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित है और इसकी ऊंचाई 33 मीटर यानी लगभग 108 फीट है। इसे भी देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।
भगवान बुद्ध
ये मूर्ति दक्षिण सिक्किम में रवंगला के पास बुद्ध पार्क में स्थित है। इसकी ऊंचाई 130 फीट है। इस मूर्ति की बनावट और इसका आकार हर किसी को आकर्षित करता है।
तिरुवल्लुवर स्टैच्यू
तमिनलाडु के कन्याकुमारी में एक छोटे से द्वीप पर तिरुवल्लुवर स्टैच्यू स्थित है। इसकी ऊंचाई 41 मीटर ऊंचा यानी 133 फीट का है।
Read also: Exclusive : जांच घटाई, कम फ़िर भी नहीं हो रहे मरीज
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व का सबसे बड़ा स्टैच्यू है, इसकी ऊंचाई 522 फीट यानी 182 मीटर है। ये स्टैच्यू गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित केवड़िया में स्थित है।

