Eid-Ul-Fitr 2021: ईद की दावत के लिए बेस्ट हैं ये जायकेदार डिशेज़

लाइफस्टाइलEid-Ul-Fitr 2021: ईद की दावत के लिए बेस्ट हैं ये जायकेदार डिशेज़

Date:


Eid-Ul-Fitr 2021: ईद की दावत के लिए बेस्ट हैं ये जायकेदार डिशेज़

रमजान के लंबे इंतज़ार के बाद लोगों को ईद की दावत रखते है, और अपने पुरे परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताते है | तो इसलिए ईद की दावत को और जायकेदार बनाने के लिए हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताएंगे जो अलग भी है और मजेदार भी । 

वर्मीसेली मिठाई

सामग्री 

1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1 कप कन्डेंस्ड दूध, केसर  , ½ कप पानी, 1 बड़ा चम्मच घी, 1 कप सेवइयां / वर्मीसेली, 1 कप खोया, 1 कप चीनी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 कप फूल मखाने / कमल के बीज बारीक कटे हुए, 1 कप बादाम बारीक कटे हुए , 1 बड़ा चम्मच साबुत काजू बारीक कटे हुए, 1 बड़ा चम्मच किशमिश बारीक कटे हुए,  2 बड़े चम्मच सूखा नारियल 

विधि 

धीमी आंच पर एक कड़ाही में सेवइयों को हल्का भूरा होने तक भूनें। भून जाने पर उतार लें और अगल रखे  | 

फिर मखानों को मध्यम आंच पर घी में हल्का सा कुरकुरे होने तक तलें। जब मखाने कुरकुरे हो जाये उसमे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और सूखा नारियल डालें। अब कुछ मिनट के लिए इसे हिलाते रहें जिससे जले नहीं। भून जाने पर, अलग रख दें।

अब तेज आंच में एक पैन में चीनी, इलायची पाउडर, खोया, दूध और पानी मिलाएं। मिश्रण को एक उबाल आने दें। उबाल आने के बादआंच कम करें, और मिश्रण को गाढ़ा होने तक हिलाते रहें।

अब बचे हुए मिश्रण में, कन्डेंस्ड दूध डालें, और एक उबाल आने दें।

उबालने के बाद केसर, साथ ही फूल मखाना और सूखे मेवे का मिश्रण डालें। 5 मिनट के लिए कम आंच पर पकाएं, और फिर आंच बंद कर दें।

 कुछ मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर सर्व करे।

Read also: नहीं थमी बाजारों में भीड़, नहीं रूका कोरोना का कोप

 नट बटर भरवां खजूर

सामग्री 

खजूर , ½ कप पीनट बटर, नारियल का बुरादा, चॉकलेट चिप्स, बादाम (कटे हुए)

विधि 

एक कटोरे में पीनट बटर, कटे हुए बादाम और नारियल का बुरादा मिलाएं। कटी हुई खजूर में मिश्रण को चम्मच से भरें, और चॉकलेट चिप्स के साथ सजावट करें। 

एक घंटे के लिए फ्रिज में रखे और ठंडा परोसें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related