“एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई”

फीचर्ड“एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई”

Date:


“एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई”

मज़दूरों की मौतों के आंकड़ों से अनभिज्ञ सरकार पर राहुल का शायराना वार

नई दिल्ली: लॉकडाउन में कितने मजदूरों की जान गई, इस सवाल पर मोदी सरकार का कहना है कि उनके पास आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है।

राहुल का शायराना ट्वीट
राहुल गांधी ने लिखा, ‘मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियाँ गयीं।
तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई?
हाँ मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई,
उनका मरना देखा ज़माने ने,
एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई।’

सरकार ने संसद में दिया था यह जवाब
बता दें कि कोरोना वायरस संकट के बाद देश में लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों पर बेहद असर हुआ था। लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर सड़कों पर थे, इस दौरान कई की मौत की खबर भी सामने आई थी। इस मामले में सोमवार को संसद में सवाल पूछा गया था कि लॉकडाउन के दौरान हजारों मजदूरों की मौत हुई है, क्या सरकार के पास कोई आधिकारिक आंकड़ा है। इसपर सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि उनके पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...