फोन से शुरू हुए प्यार में बनी गैंगरेप का शिकार

मेरठ रीजनफोन से शुरू हुए प्यार में बनी गैंगरेप का शिकार

Date:


फोन से शुरू हुए प्यार में बनी गैंगरेप का शिकार

  • प्रेमी के बुलावे पर आयी लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

मेरठ। अंजान नंबर से आयी फोन काॅल, धीरे-धीरे शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला और फिर प्यार का इजहार। एक-साथ जीने-मरने की कसमें-वादे और फिर प्रेमी के साथ एक हसीन मुलाकात का सपना मन में संजाये एक मासूम लड़की को प्यार में धोखा खाकर गैंगरेप का शिकार होना पड़ा।

प्रेमी ने अपने दो साथियोें के साथ मिलकर उस मासूम लड़की को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाते हुए गैंगरेप किया। सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपित उसे धमकी देते हुए सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गये। शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता द्वारा चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है जिनमें से दो आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश करने में जुटी है।

भावनपुर क्षेत्र में रहने वाली गैंगरेप पीड़ि़ता एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में कार्य करती है। एक दिन उसके मोेबाइल पर आरोपी रजत की फोन काॅल आने के बाद उनके बीच बातचीत और प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार रात को रजत ने पीड़िता को फोन करके बुलाया।

लड़की उससे मिलने पहुंची तो रजत वहां पर एक कार लेकर खड़ा था जिसमें दो और लोग भी बैठे हुए थे। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसे खाने-पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और उसके बाद सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपी उसे सुनसान जगह पर फेंक कर चले गये।

बदहवास हालत में पीड़िता थाना मेडिकल पहुंची और दुष्कर्म होने की जानकारी देते हुए चार आरोपियों को नामजद किया। मेडिकल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश डाली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल थाने के एसएचओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम रजत त्यागी और वासु हैं। दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी रजत और पीड़िता मोबाइल पर बातचीत के जरिए एक-दूसरे के सम्पर्क में आए थे। एसएसपी ने बताया कि बरामद की गई कार के आगे और पीछे के शीशों पर एक न्यूज चैनल का स्टीकर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के पास से एक चैनल की आईडी भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...