रोटी में थूकने का मामला अब यूपी के इस जिले में,हिंदू संगठनों में उबाल

उत्तर प्रदेशरोटी में थूकने का मामला अब यूपी के इस जिले में,हिंदू संगठनों...

Date:


रोटी में थूकने का मामला अब यूपी के इस जिले में,हिंदू संगठनों में उबाल

रोटी में थूक लगाकर बनाने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार यह मामला उप के बागपत जिले में सामने आया है। जिले में एक होटल में संप्रदाय विशेष के युवक का रोटी में थूक लगाकर बनाने का वीडियो वायरल हुआ है।

बागपत। मेरठ गाजियाबाद के बाद अब यूपी के बागपत जिले में रोटी पर थूकने का मामला सामने आया है। जिले के खेकड़ा कस्बे में एक होटल में संप्रदाय विशेष के युवक का थूक कर तंदूरी रोटी बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों के लोग इस मामले के आरोपी पर कार्रवाई के लिए कोतवाली मेमं एकत्र हुए और हंगामा किया। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेजा जाए। बता दे कि इससे पहले मेरठ,गाजियाबाद और शामली में भी इसी तरह के मामले उजागर हो चुके हैं। जिसमें शादी समारोह में रोटी पर थूक लगाकर बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस पुराने मामलों में भी काफी हंगामा और बवाल मचा था। कोतवाली पुलिस ने थूककर रोटी बनाने वाले संप्रदाय विशेष के युवक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Read also: यह हमला मुझ पर नहीं हिंदू धर्म पर हुआ है…

जिले के खेकड़ा कस्बे में एक मांसाहारी होटल हैं। जहां पर संप्रदाय विशेष का युवक नान रोटी बनाने का काम करता है। गत शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें युवक नान रोटी बनाने के दौरान उसमें थूक रहा है। ये वीडियो जिले में चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कुछ युवक होटल पर पहुंचे और युवक की तलाश करने लगे। इतने में होटल संचालक ने युवक को कहीं छिपा दिया। इसके बाद होटल संचालक ने हंगामा कर रहे युवकों को शांत करते हुए उन्हें रूपये देने का लालच दिया। जिसे युवकों ने मना ​कर दिया। इसके बाद गुस्साए युवक कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद वहां हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। काफी देर तक हंगामें के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। वायरल वीडिया की भी जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related