लाइफस्टाइल डेस्क | Aloo Ka Halwa Recipe – आलू ज्यादातर सभी को पसंद आता है, आलू से बनी अपने कई सब्जियां और नमकीन चीजे खाई होगी लेकिन क्या अपने कभी आलू से बनी मीठी चीज खाई है ? अगर नहीं, तो एक बार आलू का हलवा जरूर बनाए, ये ज्यादातर व्रत के समय बनाया जाता है | लेकिन आप इसे और भी दिनों में बना सकते है, ये खाने में बेहद लाजवाब होता है और यकीन मानिए सभी को ये पसंद भी आएगा | तो चलिए जानते है आलू का हलवा कैसे बनाया जाए |
Read also: रसोई Bytes: कॉर्न से बनाएं ये टेस्टी नाश्ता, रेसिपी है आसान
आलू का हलवा सामग्री ( 4 लोगो के लिए ): 4 या 5 मध्यम साइज आलू, 100 ग्राम चीनी, 4 चम्मच घी, एक कप दूध, 1 चम्मच किशमिश, 5-6 काजू काटे हुए, 5-6 इलाइची कुटी हुई , 6-7 बादाम बारीक कटा हुआ.
आलू का हलवा विधि (Aloo Ka Halwa Recipe):
आलू को उबाल लीजिये और छील कर तोड़ लीजिये, फिर कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिये और गरम होने दे | अब घी में आलू डाल कर धीमी आंच में 12-15 मिनिट तक भुनिये, फिर भुने हुए आलू में दूध और चीनी, किशमिश और काजू डाल दे, साथ ही हलवा को लगातार चलाते रहें | बस 15 मिनट मिनट में आलू का हलवा तैयार हो जायेगा, गैस बंद करे और हलवे में इलाइची पाउडर डाल मिक्स कर ले, साथ ही बचा हुआ घी भी डाले और बादाम ऊपर से डाल दे | बस तैयार है आपका स्वादिष्ट आलू का हलवा! इसके अलावा आप चाहे तो हलवा में कोई भी मेवा हटा सकते है, ये आपकी पसंद पर निर्भर करता है |

