दिन भर के उतार चढाव के बाद भारतीय शेयर बाज़ार तेज़ी के रुख में क्लोज हुआ. क्लोजिंग के समय सेंसेक्स में 195 और निफ़्टी में 31 अंको की तेज़ी थी. आज सुबह बाज़ार गिरावट में खुला और फिर 222 अंक उछल गया, थोड़ी ही देर में बाजार फिर लाल निशान में कारोबार करने लगा लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर बाजार में लिवाली वापस हुई और एक समय सेंसेक्स 300 अंक तक ऊपर चला गया लेकिन अंत में ये 195 अंकों की तेज़ी पर सेटल हुआ.
सेंसेक्स में पीएनबी, एचडीएफसी बैंक, एनएमडीसी, बीएचईएल और रिलायंस में सबसे ज़्यादा हलचल रही वहीँ निफ़्टी के मोस्ट एक्टिव शेयरों में HDFC Bank, Reliance, ICICI Bank, Bharti Airtel और TCS रहे. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में इंडसइंड बैंक एमएंडएम एशियन पेंट्स, नेस्ले और पावर ग्रिड रहे वहीँ निफ़्टी के सबसे ज़्यादा बढ़ने वाले शेयरों में Adani Enterpris, TATA Cons. Prod, IndusInd Bank, M&M और Adani Ports का नाम शामिल रहा. सेंसेक्स के सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टीसीएस, आईटीसी और भारती एयरटेल रहे वहीँ निफ़्टी में Apollo Hospital, Bajaj Auto, LTIMindtree और Eicher Motors का नाम रहा.
शेयर मार्किट की दूसरी ख़बरों में श्रीराम फाइनेंस सुर्ख़ियों में रहा। 28 मार्च से निफ्टी 50 इंडेक्स में श्रीराम फैनस यूपीएल की जगह लेने जा रहा है. इस खबर से UPL के शेयर में जहाँ गिरावट रही वहीँ श्रीराम फिनके को इंडेक्स में आने का फायदा मिला। वहीँ SEBI ने ICICI Securities को एक चेतावनी जारी की है. ये चेतावनी ICICI Securities की मर्चेंट बैंकिंग गतिविधियों के बही-खातों और रिकॉर्ड के निरीक्षण के बारे में जारी की गई है.

