मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर

मेरठ रीजनमेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर

Date:


मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर

शुक्रवार को मिले 1561 नये कोरोना संक्रमित, 7 की मौत
सूरजकुंड पर लाशोें तो बाजार में लगी है लोगोें की भीड़

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जहां 965 नये कोरोना मरीज मिलने से थोड़ी राहत मिलती दिख रही थी वहीं शुक्रवार को कोरोना ने फिर से अपना प्रकोप दिखाया और 1561 नये कोरोना संक्रमित मिले। वहीं आज 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से दहशत का माहौल है।

शुक्रवार को 1561 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 44347 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 12679 हो गये हैं। आज 1381 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 31160 हो गया है। वहीं आज 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 508 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर

मेरठ जनपद में हालिया दिनों में बढ़े कोरोना के कहर के कारण सूरजकुंड श्मशान घाट में शवों के अंतिम संस्कार करने की जगह भी नहीं मिल रही है। लोगों को अंतिम संस्कार के लिये भी शव के साथ घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद महानगर के प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज खैरनगर के दवा मार्केट में उमड़ी लोगों की भीड़ को देखकर दहशत पैदा हो गयी। वाहनो की जबरदस्त भीड़ के चलते बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं बेतहाशा लोगों की मौजूदगी के बीच पैर रखने की जगह भी नहीं थी। ऐसे हालात में कोरोना पर काबू कैसे पाया जायेगा यह बड़़ा सवाल हम सबकेे सामने खड़ा है। क्योंकि कोरोना के खौफ से लोग अब भी हैं बेखौफ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...