कानपुर में ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक की मौत

उत्तर प्रदेशकानपुर में ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक की मौत

Date:


कानपुर में ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक की मौत

कानपूर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है. यहां ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फट गया. सिलिंडर फटने से एक की मौत हो गई है जब्कि दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए हैं. गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की ये घटना है.

24 घंटे चल रहा था काम
कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में पनकी ऑक्सीजन प्लांट में सी-13 प्लांट से आक्सीजन फुटकर व अस्पतालों को सप्लाई की जाती है। कोरोना संकट के चलते अभी प्लांट 24 घंटे चल रहा है। शुक्रवार सुबह चार बजे मर्दनपुर निवासी मजदूर मुराद अली सिलिंडर रिफिल कर रहा था, उसी दौरान अचानक एक सिलिंडर फट गया। हादसे में शरीर बुरी तरह क्षत विक्षत हो जाने से मुराद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद किदवई नगर स्थित रॉयल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में आक्सीजन मैनजमेंट का काम देखने वाले रमईपुर निवासी हरिओम गौतम समेत एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

Read also: भारत में चरम की ओर तेज़ रफ़्तार से बढ़ता कोरोना, 24 घंटों में 3.86 लाख नए मामले

पुलिस ने जांच शुरू की
दोनों घायलों को रॉयल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ले जाया जहां हालत नाजुक होने से हरिओम को आईसीयू में भर्ती किया गया। हादसे के बाबत प्लांट मालिक ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात नायाब तहसीलदार ने प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दे दी। हादसे के घंटों बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस प्लांट में जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related