वजन घटाना चाहते है तो प्रतिदिन 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज

लाइफस्टाइलवजन घटाना चाहते है तो प्रतिदिन 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज

Date:


वजन घटाना चाहते है तो प्रतिदिन 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज

लाइफस्टाइल डेस्क। जब भी वजन घटाने की बात आती है तो लोग अकसर डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देते है |  लेकिन इसके साथ – साथ हमें रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए क्योंकि एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होती, जिससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में आसानी होती है | तो अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते है तो 15 मिनट रोजाना इन एक्सरसाइज को करे –

High knees 

अगर आप प्रतिदिन High knees एक्सरसाइज करेंगे तो आपका वेट लॉस जल्दी हो सकता है | इसके लिए आपको पहले जमीन पर खड़े होना है और फिर दोनों हाथों को सावधान मुद्रा में रखना है | अब उल्टे पांव को उठाकर छाती तक ले जाएं और फिर ये ही आपको सीधे पांव से करना है | इस एक्सरसाइज को दस बार दोहराएं। 

Jumping jacks 

ये एक्सरसाइज बहुत आसान है बस आपको सूर्य की दिशा में अपना मुँह करके सावधान मुद्रा में खड़े हो जाना है | उसके बाद दोनों हाथों को ऊपर लेजाकर  हवा में कूदना है । फिर कूदकर पहली मुद्रा में आ जाना है | 

Read also: पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी की कोरोना संक्रमण से मौत

Goblet squat 

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सीधे खड़े होकर अपने हाथों में डंबबेल पकड़कर रखना है | अब हाथों को आगे करें। फिर जैसे कुर्सी पर बैठे हो उस मुद्रा में आ जाएं। थोड़ा रुके फिर पुन: पहली स्थिति में आ जाएं | रोजाना 10 बार करे ये एक्सरसाइज | 

डिस्क्लेमर: ये स्टोरी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हैं। इसको मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related