खाट सम्मेलन करने वाली सरकार किसानों का दर्द नहीं सुन रही

फीचर्डखाट सम्मेलन करने वाली सरकार किसानों का दर्द नहीं सुन रही

Date:


खाट सम्मेलन करने वाली सरकार किसानों का दर्द नहीं सुन रही

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना
  • किसान का वीडियो किया ट्विट, एमएसपी समाप्त करने पर उठाये सवाल

न्यूज डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर लगतार सवाल उठाने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर किसानों का दर्द न सुनने का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने एक किसान का वीडियो ट्वीट कर एमएसपी की गारंटी खत्म करने पर सवाल उठाये हैं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज एक किसान का वीडियो ट्विट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों का हक मारने वाले बिलों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही। प्रियंका गांधी ने कहा, यूपी में लगभग सभी जगहों पर किसान अपना धान 1868 रू प्रति क्विंटल एमएसपी से 800 रू कम 1000-1100रू प्रति क्विंटल पर बेचने को मजबूर हैं। ऐसा तब है जब एमएसपी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सोचिए जब एमएसपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तब क्या होगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये कृषि विधेयक बिल को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध जता रही हैं। वहीं कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी कृषि विधेयक का प्रबल विरोध किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को पंजाब की कांग्रेस सरकार ने निष्प्रभावी करने के लिए विधानसभा में तीन बिल पेश कर उसे सर्वसम्मति से पास भी करा दिया है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को केंद्र को तीन पत्र भी लिख चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...