मजदूरों के भगवान सोनू सूद पर बनेगी फिल्म

बॉलीवुडमजदूरों के भगवान सोनू सूद पर बनेगी फिल्म

Date:


मजदूरों के भगवान सोनू सूद पर बनेगी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों बड़ी चर्चा में हैं लेकिन अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी समाज सेवा कारण| सोनू सूद जो वैसे तो फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते हैं लेकिन आजकल वह हीरो की भूमिका में छाये हुए हैं| जी हाँ आजकल वह प्रवासी मज़दूरों के भगवान् हैं| पता नहीं उन्होंने कितने मज़दूरों को उनके घर पहुंचाने का काम किया है।

लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। करीब 12 हजार मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद पर अब फिल्म बनेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सोनू सूद के जीवन पर आधारित फिल्म बनने की तैयारी की जा रही है। सोनू पर ये फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता बना सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि सोनू सूद इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

इस फिल्म के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार को चुना जा सकता है। खबर के अनुसार सोनू तक ये बात पहुंच चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार वह अभी तक 12 हजार मजदूरों को उनके घर यूपी-बिहार पहुंचा चुके हैं। उनका प्रयास अभी और जारी है। ये आंकड़ा इसी तरह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ये सब जल्द दिखेगा फिल्मी पर्दे पर।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...