लॉकडाउन में क्रिएटिविटी से जीत रही जहां

लाइफस्टाइललॉकडाउन में क्रिएटिविटी से जीत रही जहां

Date:


लॉकडाउन में क्रिएटिविटी से जीत रही जहां

  • बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स को जागरूक करती बना दी शॉर्टफिल्म
  • व्हाट्स ग्रुप्स के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कोविड-19 से कोई भी देश अछूता नहीं है. पर कहते हैं कुछ लोग विपदा में भी सकारात्मक रहकर अवसर गेन कर लेते हैं. इंडियंस को तो इसमें महारथ हासिल है. अब दुनियाभर में दिल्ली की अविका माथुर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.शॉर्ट फिल्म के माध्यम से अविका ने बच्चों और उनके पेरेंट्स को जागरूक करने की कोशिश की है कि कैसे लॉकडाउन के दौरान मिले समय का सदुपयोग किया जा सकता है.

क्या है अविका की शॉर्ट मूवी में?
लॉकडाउन में ज्यादातर लोग घरों में है. जिन्हें निकलना पड़ रहा है वो या तो कोरोना वॉरियर्स है ऐसे लोग है जो अतिआवश्यक काम के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं.स्कूल बंद होने से बच्चे भी घर पर है. अविका ने अपनी फिल्म में दिखाया है कि घर मे रह कर बच्चे कैसे अपनी रचनात्मकता यानि क्रिएटिविटी को बढ़ा सकते हैं. उसने खुद पर प्रैक्टिकल करके मिले अनुभव के आधार पर यह मूवी बनाई है. जिसे पेरेंट्स भी पसंद कर रहे हैं. खास बात यह है कि अविका ने फिल्म को मात्र दो घंटे के अंदर बना दिया है वो अपने मोबाइल से. फिल्म की स्क्रिप्ट, शूटिंग और एडिटिंग सब अविका ने खुद ही की है. अविका माथुर मात्र 12 साल की हैं और केंद्रीय विद्यालय एजीसीआर, दिल्ली में क्लास 8 की स्टूडेंट हैं.


अविका ने शेयर किए अपने अनुभव
बाकी बच्चों की तरह अविका भी स्कूल बंद होने से अपने घर पर है. लॉकडाउन 1.0 से लॉकडाउन 4.0 जो अभी चल रहा है के दौरान मिले समय का सदुपयोग किया है. उसने कई नई चीजें सीखी हैं. आइए डालते हैं उस पर एक नजर

बिना सुई धागे के मास्क बनाया
अविका ने बिना सुई धागे का यूज करके मास्क बना दिया है.अविका का कहना है कि हम सभी जानते हैं कि कोविड-19 से फाइट में स्टे होम, स्टे सेफ की पॉलिसी का सभी को पालन करना है. अविका ने सोचा की मास्क तो लेने जाना ही पड़ता है कहीं इस दौरान चपेट में आ गए तो. अब उसने बिना सुई धागे घर में यूज्ड होने वाली चीजों सेे मास्क बना दिया है. उसकी ट्रिक से बने मास्क में काेविड-19 से इनफेक्टेड होने का चांस कम होता है.

चेस में पापा को हरा रही
अविका ने अपने पापा के साथ लॉकडाउन के दौरान चेस खेलना शुरू किया.उनके पापा ने शुरुआत में उसे कई सारी ट्रिक्स सिखाई. अब अविका उन्हें हरा देती है.

डिशेज  बनाना सीखा
उसने कई डिशेज बनाना सीख लिया है.केक, वेजीटेबल्स कबाब और समोसा बनाना सीखा. अपने फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप में बुआ से राजस्थानी डिशेज बनाना भी सीखा. स्कूल प्रोजेक्ट्स भी साथ में पूरे किए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...