देहरादून। कोरोना संक्रमण काल में लगे लॉक डाउन में धड़ाम हुआ व्यापार अब कुछ समान्य स्थिति में आ गया है। लेकिन चौपहिया वाहनों का कारोबार अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है। इसका कारण सेमीकंडक्टर का आयात नहीं होना बताया जा रहा है। जिस कारण से वाहन कंपनियों में कार की वेटिंग काफी लंबी हो गई है। लोगों को अपनी ड्रीम कार लेने के लिए कई—कई महीने इंतजार करना पड़ रहा है।
Read also: टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी, तीन दिन में छह फीसदी की लगाई छलांग
वाहन कंपनियों के मुताबिक सेमीकंडक्टर का आयात चीन से होता है। जो कि अभी तक समान्य नहीं हुआ है। जिसके चलते चिप निर्माण में काफी परेशानी आ रही है। जबकि देश में चिप का निर्माण काफी महंगा पड़ रहा है। इसके अलावा टैक्स की मार अलग से है। कंपनियों का कहना है कि फीडबैक में प्रोडक्शन प्रभावित होने से वे समय से वाहनों की डिलीवरी नहीं दे पा रहे हैं। सभी कार की कंपनियों के मॉडलों में 20 दिन से एक साल तक वेटिंग है। इसी के साथ कुछ कंपनियों के डीलर्स को स्टॉक के लिए दो से तीन महीने पहले ऑर्डर लगाना पड़ रहा है। स्थिति ये है कि अपने पसंदीदा रंग की कार लेनी हो तो उसके लिए कम से कम छह महीने तक इंतजार करना होगा।
मारुति सुजुकी की वेंटिंग छह महीना
एक कंपनी के एमडी ने बताया स्टॉक के लिए तीन महीने पहले ऑर्डर लगाना होता है। पहले 20 दिन में ही ऑर्डर पूरा हो जाता था। मारुति के मॉडलों का स्टॉक है। लेकिन अगर ग्राहक को अपनी पसंद की कार चाहिए तो उसके लिए 4 से छह महीने की वेटिंग है।
निशान के लिए 3 महीना तक रुकिये
निशान के जीएम का कहना है कि अभी मैग्नाइट और किक्स दो गाड़ियां हैं। मैग्नाइट में तीन महीने और किक्स में एक माह की वेटिंग है। सेमीकंडक्टर के कारण आपूर्ति समान्य नहीं हो पा रही है। जिस कारण वेटिंग चल रही है।
रेनो के लिए 9 माह की वेटिंग
रेनो के जीएम कहना है कि रेनो क्विड एक माह, ट्रायवर में तीन महीने के अलावा काइगर की भी तीन महीना वेटिंग है। किआ सोनेट की वेटिंंग 9 महीने की चल रही है। सेलटॉस वकैरेंस भी तीन महीने की वेटिंग के बाद मिल रही हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी 700 की वेटिंग एक साल
देश की बड़ी वाहन कंपनी महिंद्रा एक्सयूवी 700 की एक साल की वेटिंग है। कुछ समय पहले लांच हुई इस गाडी की बंपर डिमांड है। एमडी ने बताया कि पहले थार एक साल की वेटिंग में थी। लेकिन अब थार चार महीने के भीतर ही मिल जा रही है। स्कॉर्पियो पर दो महीने और बुलेरो में 15 दिन की वेटिंग है।

