UP Murder News: वरमाला के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या

न्यूज़UP Murder News: वरमाला के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या

Date:

मथुरा। जिस घर में शादी का माहौल था और बराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। उसी घर में एक झटके में ये खुशियां मातम में बदल गई। जिस घर में बेटी की डोली उठाने की तैयारी बाप कर रहा था उस घर से बेटी की अर्थी उठी तो कोहराम मच गया। वरमाला के बाद अपने कमरे में बैठी दुल्हन की अज्ञात युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। दुल्हन की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गांव से लेकर परिवार तक कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Read also: लापता Property Dealer का बेरहमी से कत्ल, दोस्त के घर मिला खून से लथपथ शव

घटना जिले के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मुबारकपुर की है। जहां खूबीराम ने बेटी काजल का रिश्ता नोएडा के कलुपुरा में तय किया था। बारात आने के बाद परिवार और गांव में एक खुशी माहौल था। जिस पिता ने बेटी के हाथों में मेहंदी लगाई थी वह मेहंदी एक गोली ने बदरंग कर दी। शादी की वरमाला रस्म के बाद दुल्हन काजल जब कमरे में पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने काजल को गोली मार दी। गोली लगने से दुल्हन काजल की दर्दनाक मौत हो गई। जहां खुशियों की शहनाई बज रही थी वहां मातम छा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...