लापता Property Dealer का बेरहमी से कत्ल, दोस्त के घर मिला खून से लथपथ शव

न्यूज़लापता Property Dealer का बेरहमी से कत्ल, दोस्त के घर मिला खून...

Date:

हाथरस। जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या करने के बाद उसकी लाश दोस्त के घर मिली। दोस्त के घर में खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते पर भारी संख्या में फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। सीओ सिटी मनोज कुमार का कहना हैं कि मृतक किराए के मकान में रहता था और किसी मकान के बैनामे की बातचीत चल रही थीं। मृतक मनोज और शनि दोनों गैस चूल्हे बेचने का काम भी करते थे। पुलिस मामले में अन्य जानकारी करने में जुटी हुई है।

Read also: Swami Rudranand Giri की हत्या से संत समाज में हलचल,हरिद्वार के दो संत गुजरात पुलिस के रडार पर

हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में देर रात्रि एक मकान में खून से लथपथ एक 50 साल के व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक आदर्श नगर का निवासी था और प्रॉपर्टी डीलर काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया हैं। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तो वहीं पुलिस ने आनन-फानन में मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

मेडु रोड स्थित आदर्श नगर निवासी मनोज कुमार सिंह के गांव सोखना में सनी पाठक से घनिष्ठ संबंधित थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। मनोज कुमार शाम से अपने घर से लापता था। जब वह घर नहीं पहुचा तो परिजन उसकी तलाश में सनी पाठक के घर पहुंचे। जहां पर घर में खून से लथपथ मनोज का शव पड़ा मिला। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई,और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। सीओ सिटी मनोज कुमार का कहना था कि पुलिस मामले में अन्य जानकारी करने में जुटी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...