चिरईया की खरीद के बाद टेस्ला का शेयर 12 फीसदी नीचे गिरा

बिज़नेसचिरईया की खरीद के बाद टेस्ला का शेयर 12 फीसदी नीचे गिरा

Date:

Stock market: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने कल 44 बिलियन डॉलर की डील करते हुए ट्वीटर को खरीद लिया है। एलन मस्क द्वारा ट्वीटर की खरीद के बाद टेस्ला के शेयर के गिरावट आई है। बता दें टेस्ला के शेयर में 12 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज हुई है जो कि टेस्ला के निवेशकों के लिए बड़ा झटका साबित हुई है।

बता दें इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कम्पनी टेस्ला के शेयर में आई गिरावट के बाद इसकी वैल्यू 12.6 हजार करोड़ डॉलर नीचे खिसक गई है। टेस्ला के शेयर में दर्ज हुई गिरावट के बाद इसके निवेशक घबरा गए हैं और वह बिकवाली
कर रहे हैं।

जाने क्यों गिर रहे टेस्ला के शेयर:- 

विशेषज्ञ का कहना है कि बढ़ती महंगाई के चलते टेस्ला के शेयर में गिरावट दर्ज हो रही है। वहीं अगर हम फेडरल रिजर्व की बात करे तो यह अपनी दरों में बढ़ोत्तरी करने की योजना बना रही है जिसके बाद निवेशक हाई ग्रोथ कम्पनी की ओर रुझान दिखा रहे हैं। निवेशकों का हाई ग्रोथ कम्पनी की ओर रुझान टेस्ला के शेयर गिराने में अहम भूमिका निभा रहा है। वही अभी हाल में मस्क की हुई ट्वीटर के डील भी टेस्ला के शेयर को प्रभावित कर रही है।
इंवेस्टमेंट फर्म एनालिस्ट डेनियल इव्स के अनुसार मस्क ने ट्वीटर खरीद पर 2100 करोड़ डॉलर की व्यक्तिगत गारंटी दी है और अब तक इसका खुलासा नहीं किया है कि वह इसका पैसा कहां से लाएंगे। ऐसे में अब निवेशक यह कयास लगा रहे हैं कि वह टेस्ला के शेयर की बिक्री करके इसकी भरपाई कर सकते हैं। जिसके चलते निवेशक टेस्ला से अलग हो रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...