Ayodhya के दंडी स्वामी परमहंस को नहीं मिला Taj Mahal में प्रवेश तो CM योगी से जताई नाराजगी

न्यूज़Ayodhya के दंडी स्वामी परमहंस को नहीं मिला Taj Mahal में प्रवेश...

Date:

आगरा। अयोध्या के दंडी स्वामी परमहंस को ताजमहल में प्रवेश नहीं मिला तो उन्होंने इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से इसके लिए नाराजगी जताई है। अयोध्या की तपस्वी छावनी के दंडी स्वामी परमहंस दास अपने ब्रहृमदंड के साथ ताजमहल में प्रवेश करना चाहते थे। लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया और दंड के साथ प्रवेश की अनुमति देने से मना कर दिया।

सीआईएसएफ के जवानों से उन्होंने ब्रह्मदंड के साथ ताजमहल में प्रवेश करने की इच्छा जताई। लेकिन सीआईएसएफ जवानों ने ब्रह्मदंड को गेट पर रखकर और ताज देखने के बाद लौटने पर वापस लेने के लिए कहा। लेकिन दंडी स्वामी ब्रह्मदंड के साथ ताज के भीतर जाना चाहते थे। जब उन्हें ब्रह्मदंड  के साथ प्रवेश नहीं मिला तो वे बिना ताजमहल देखे वापस लौट गए। उन्होंने प्रवेश के नियमों को लेकर आपत्ति जताई।

Read also: Hindu महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन Alert, 5km क्षेत्र में धारा 144 लागू

आयोध्या के तपस्वी छावनी के दंडी स्वामी परमहंस दास अलीगढ़ में महिला भक्त को आशीर्वाद देने के बाद आगरा पहुंचे। वे ताजमहल देखने अपने दो शिष्यों के साथ पहुंचे। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर सीआईएसएफ ने उन्हें ब्रह्मदंड ताजमहल परिसर में ले जाने से रोक तो वे नाराज हो गए। 

उन्होंने कहा कि ताजमहल शिव मंदिर है। वो इसको देखने आए थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा कि ताजमहल में प्रवेश के नियम हैं। संत अपने साथ अंदर लोहे का दंड ले जाना चाहते थे। जिसके लिए मना किया। उनके प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ब्रह्मदंड बाहर रखने को कहा तो वे तैयार नहीं हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...